फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi's minister said, 'ambani and adani pittance of congress

मोदी के मंत्री बोले, ‘अंबानी, अडानी कांग्रेस की देन’

Fri, 22 May 2015 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब) Updated Fri, 22 May 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
modi's minister said, 'ambani and adani pittance of congress

प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट के एक मंत्री ने पंजाब के जालंधर में ये बयान देकर सबको चौंका दिया कि अंबानी, अडानी कांग्रेस की देन’ हैं। ये बयान केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू के हैं।

विज्ञापन


सरकार पर कारपोरेट सेक्टर को फायदा देने की कोशिश को लेकर उठ रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि क्या अंबानी और अडानी नौ महीने में मोटे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि टाटा, बिरला, अंबानी और अडानी कांग्रेस की मेहरबानी से हैं। नायडू वीरवार को होटल स्काईलार्क में अखिल भारतीय दलित मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बतौर मुख्य वक्ता हिस्सा लेने के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन


इस दौरान राहुल गांधी के सूट-बूट वाली सरकार के कटाक्ष पर उन्होंने जवाब दिया कि क्या सूट-बूट पहनना गुनाह है। यह तो आम आदमी की ड्रेस है। नायडू ने कहा कि कांग्रेस की देश को यह देन है कि आज भी देश में 40 फीसदी लोग अनपढ़ हैं और 30 फीसदी लोग गरीब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं को लेकर कई तरह की बात की जा रही हैं, जबकि उन्होंने पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया है।

'किसानों ‍पर विरोधी दल अपनी राजनीति कर रहे हैं '

modi's minister said, 'ambani and adani pittance of congress

कांग्रेस गरीबों और दलितों को सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करती आ रही थी जबकि अब मोदी सरकार में गरीबों के लिए योजनाएं शुरू हो रही हैं। जीवन बीमा, जनधन योजना और जीवन सुरक्षा योजना आदि शुरू हो चुकी हैं, जिसको अब भारतीय जनता पार्टी के 10 करोड़ सदस्य घर-घर तक पहुंचाएंगे।

नायडू ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में 452 अध्यादेश पास हुए जबकि मोदी सरकार में छह अध्यादेश पास हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ नहीं है लेकिन विरोधी दल इसको लेकर अपनी राजनीति कर रहे हैं।

भूमि अधिग्रहण से देश में नए व्यापार और उद्योग लगेंगे, जिससे विकास के साथ रोजगार और अन्य साधन पैदा होंगे। नायडू ने कहा कि यूपीए की सरकार घोटालों से घिरी हुई थी जबकि मोदी सरकार के एक साल में एक भी घोटाला नहीं हुआ है, सारा काम पारदर्शिता से चल रहा है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब समेत कई राज्यों में भाजपा अपना प्रसार करने की तैयारी कर रही है, जिसके लिए वर्करों और नेताओं को तैयार रहना होगा। उनके साथ केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत, केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला, भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान दलित मोर्चा दुष्यंत गौतम समेत भाजपा के दलित विधायक, मंत्री और पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed