फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Modi in Kaithal

कैथल-राजस्थान मार्ग की फोरलेनिंग के निर्माण का शिलान्यास

Wed, 20 Aug 2014 12:22 AM IST
नसीब सैनी
नसीब सैनी Updated Wed, 20 Aug 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
Modi in Kaithal
कैथल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैथल-राजस्थान बॉर्डर तक हाईवे-65 की फोरलेनिंग के निर्माण कार्य का मंगलवार को  कैथल पुलिस लाइन मैदान से शिलान्यास किया। इस योजना पर 1394 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पुलिस लाइन मैदान में ही आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि देश में किसानों के लिए पानी की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


इसीलिए वाजपेयी सरकार की तर्ज पर देश में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू की जाएगी। देश के किसान को जब पानी मिल जाएगा तो वह मिट्टी से सोना उगा सकेगा। देश में सड़कों सहित इन्फ्रास्ट्रक्चर पर काम किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सड़कें बनेंगी। ऐसी सड़कें नहीं बनाएंगे, जो पहली ही बरसात में टूट जाती हैं। ‘पता नहीं, पैसा कहां और किस की जेब में जाता है?’ इस व्यवस्था को बदला जाएगा।
विज्ञापन


‘आम आदमी विकास चाहता है’
 इस दौरान मोदी ने कहा कि आज देश का आम आदमी भी विकास चाहता है। इसीलिए विकास से ही एकमात्र ऐसा रास्ता है, जो भारत को दुनिया में आगे लेकर जाएगा। देश को आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, रेल, एयरपोर्ट, अत्याधुनिक विज्ञान और शिक्षा से आगे ले जाएगा। पॉवर ग्रिड, वाटर ग्रिड, गैस ग्रिड और ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क का निर्माण किया जाएगा। आधुनिक विज्ञान की शिक्षा सुदूर गांव तक दी जाएगी। नई पीढ़ी की जरूरतों को देखते हुए ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा मोदी ने कहा कि एनएच-1 मार्ग पर दोनों सिरों पर काम हुआ है, लेकिन हरियाणा में इस पर काम में कमी महसूस हो रही है। इसे अब गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘हरियाणा के लंबित प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे’
हरियाणा में चुनाव के बाद यह मोदी का यह पहला सरकारी कार्यक्रम था। लोगों की भीड़ को देखकर मोदी ने कहा कि वह लोगों के उमंग, उत्साह एवं प्यार के कर्ज को विकास करके ब्याज सहित चुकाएंगे। केंद्र सरकार पहले से स्वीकृत सभी प्रोजेक्टों पर तेजी से काम करते हुए उन्हें पूरा किया जाएगा।

लालकिले से दिए गए भाषण में भ्रष्टाचार पर न बोलने पर मोदी ने कहा, ‘कुछ लोगों को आदत हो गई है कि प्रत्येक प्रोजेक्ट में पूछते हैं कि मेरा क्या?, यदि नहीं मिला तो कहते हैं मुझे क्या?’, इस नीति को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए जनता का आशीर्वाद चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा का उन पर चुनाव से पहले जितना ही अधिकार है। हरियाणा को अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सभी के साथ मिलकर काम किया जाएगा। चाहे वह राज्य सरकार हो या फिर केंद्र।

हुड्डा ने रखी पांच बड़े प्रोजेक्टों को पूरा करने की मांग

जनसभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने पंजाब को पानीपत से जोड़ने वाले कैथल-पानीपत मार्ग को फोरलेन करने सहित पांच बड़े प्रोजक्टों को पूरा करने की मांग पीएम के समक्ष रखी।


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने वक्तव्य में देश में सड़क तंत्र की मजबूती की बात कही। वहीं केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक कृष्णपाल गुर्जर ने मंचासीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राव इंद्रजीत सिंह सहित हरियाणा के सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं मंत्री रणदीप सुरजेवाला का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed