फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi govt minister harsimrat kaur badal speaks sgainst congress and aam admi party

मोदी की मंत्री बालीं, सिर्फ कांग्रेस से मुकाबला, आप का कोई भविष्य नहीं

Sun, 18 Dec 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Sun, 18 Dec 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
modi govt minister harsimrat kaur badal speaks sgainst congress and aam admi party
हरसिमरत कौर बादल
मोदी सरकार की दिग्गज मंत्री का कहना है कि पार्टी का मुकाबला सिर्फ कांग्रेस से है और आम आदमी पार्टी का कोई भविष्य ही नहीं है। केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल पंजाब के मुक्तसर जिले में बोल रही थीं। वे प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत हलके के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन देने आई थीं।
विज्ञापन


यहां उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। आगामी चुनाव में शिअद का मुख्य मुकाबला सिर्फ कांग्रेस से ही होगा। आम आदमी पार्टी तो सूबे में कांग्रेस की बी टीम की तरह काम कर रही है। यह दोनों दल पंजाब के विरोधी हैं। इन दलों का काम सूबे की जनता को गुमराह कर सूबे की सत्ता हथियाना है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता बौखलाहट में आ गए हैं। जब राज्य में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार थी तो उन्होंने जनता के लिए कुछ नहीं किया। बल्कि शिअद सरकार की ओर से चलाई योजनाएं भी बंद कर दीं। अब सत्ता हासिल करने के लिए विभिन्न योजनाएं और नौकरियां देने के दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस और आप दोनों ही लूटना चाहते पंजाब

modi govt minister harsimrat kaur badal speaks sgainst congress and aam admi party
मुक्तसर में जनसभा को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल। - फोटो : अमर उजाला
हरसिमरत कौर ने कहा कि कांग्रेस और आप दोनों ही पंजाब का पानी लूटना चाहते हैं। इन सरकारों से राज्य के भले की उम्मीद करना बेकार है। वहीं अगर शिअद के इतिहास पर नजर डाली जाए तो पार्टी ने सूबे के लोगों के लिए कई फायदे की योजनाएं चलाई हैं।

हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की मुश्किलों को समझते हैं, इसलिए वह समाज के कमजोर वर्ग की भलाई के लिए योजनाएं चला रहे हैं। प्रधानमंत्री उज्जवल योजना महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी तब्दीली लाएगी।

इस योजना के तहत राज्य के नौ लाख ऐसे परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं, जिनके पास यह सहूलियत नहीं है। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुमित जारंगल, एसएसपी गुरप्रीत सिंह गिल, अवतार सिंह वणवाला, एडीसी लखमीर सिंह और एसडीएम विशेष सारंगल भी मौजूद थे।

नन्ही छांव मुहिम के तहत बांटीं सिलाई मशीनें और पौधे

modi govt minister harsimrat kaur badal speaks sgainst congress and aam admi party
Harsimrat - फोटो : File Photo
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने गांव असपाल में नन्हीं छांव योजना के तहत सिखलाई प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र और सिलाई मशीनें भी वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि नन्हीं छांव मुहिम के तहत अब तक सौ सिलाई सिखलाई सेंटर से करीब नौ हजार लड़कियों को सिखलाई देकर आत्म निर्भर बनाया जा चुका है।

सिखलाई प्राप्त करने के बाद लड़कियां न सिर्फ अपने परिवार की आय में बढ़ोतरी कर सकती हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक उन्नति का हिस्सा भी बन सकती हैं। उन्होंने लोगों से 22 दिसंबर को छोटे साहिबजादों की शहीदी दिवस पर सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक गुरुद्वारा साहिब पहुंचने की अपील की है।

इस मौके पर उन्होंने लड़कियों को नन्हीं छांव के अधीन पौधे भी बांटे। इस अवसर पर चेयरमैन दयाल सिंह कोलियांवाली, कोआर्डिनेटर अवतार सिंह वणवाला, गुरचरण सिंह, बाबा सरमुख सिंह, बिक्कर सिंह चन्नू और परमिंदर सिंह कोलियांवाली भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed