फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi government first budget and punjab

जानिए, मोदी के पहले बजट में क्या मिला पंजाब को

Fri, 11 Jul 2014 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 11 Jul 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
modi government first budget and punjab

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के पहले आम बजट में आईआईएम छोड़ पंजाब की झोली खाली रही। पंजाब की ज्यादातर मांगों पर जेटली चुप्पी साध गए। किसान व कारोबारी बजट से निराश हुए। उद्यमियों की मांगों पर भी कुछ नहीं हुआ, लेकिन उन्हें बजट में भविष्य की संभावनाएं जरूर नजर आ रही हैं।

विज्ञापन


पंजाब के लिए अच्छी खबर है कि केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र के साथ पंजाब में आईआईएम स्थापित करने का ऐलान किया गया। राष्ट्रीय विरासत शहर विकास एवं संवर्धन योजना (हृदय) के तहत मथुरा, गया, कांचीपुरम, वेल्लनकणी और अजमेर के साथ अमृतसर को भी चुना गया है।
विज्ञापन


अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल मॉडल प्लानिंग से सात राज्यों में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी बनेंगे। इसके अलावा आम बजट में पंजाब के लिए कुछ खास नहीं है।

पंजाब पर वित्त मंत्री ने मौन धारण कर लिया

modi government first budget and punjab

मोदी सरकार के पहले आम बजट में पंजाब के लिए कुछ खास नहीं है। न तो टेक्सटाइल क्लस्टर पंजाब को मिला, न ही एम्स। चार राज्यों में शुरू किए जा रहे अल्ट्रा सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट में भी पंजाब शुमार नहीं है।

न ही सूबे को एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर, एग्रीकल्चर व हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी मिली। न ही मौजूदा पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के लिए ग्रांट का ऐलान किया गया।

लखनऊ और अहमदाबाद को मेट्रो प्रोजेक्ट मिला, लुधियाना पीछे रह गया। पंजाब की इंडस्ट्री, कारोबार और किसानों की तमाम मांगों पर भी केंद्रीय वित्त मंत्री ने मौन धारण कर लिया। उन्होंने अपने भाषण में मोहाली के एग्रो बायोटेक क्लस्टर का जिक्र भी किया।

बजट पर दिग्गजों की प्रतिक्रिया

modi government first budget and punjab

भारतीय किसान यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि किसानों के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। पहले धान का एमएसपी कम बढ़ाया गया। अब बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं है। कर्ज और एमएसपी के मुद्दों पर केंद्र सरकार बिल्कुल चुप हो गई है। टैक्स फ्री डीजल की मांग भी पूरी नहीं हुई।

आल इंडिया एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, नॉर्थ रीजन के चेयरमैन ओपी रल्हन के मुताबिक एक्सपोर्ट के लिए फ्रेट सब्सिडी की मांग थी, जो पूरी नहीं हुई। एक्सपोर्ट सेक्टर पर खास फोकस नहीं नजर आया, लेकिन नए सी-पोर्ट से इंडस्ट्री को फायदा मिलेगा। गैस पाइपलाइन के लिए 15 हजार करोड़ और ई-मार्केटिंग भी अच्छी शुरुआत है।

रालसन इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ओंकार पाहवा ने कहा कि साइकिल इंडस्ट्री की कोई भी मांग पूरी नहीं हुई। एक्साइज ड्यूटी नहीं हटाई गई। जीएसटी पर अभी भी सरकार स्पष्ट नहीं है। पहले यूपीए के दो साल निकल गए, अब एनडीए के पहले बजट में भी जीएसटी पर स्थिति साफ नहीं है। कुल मिलाकर बजट ग्रोथ ओरिएंटेड है।

सीआईए पंजाब के कंवीनर राहुल आहुजा ने कहा कि एमएसएमई सेक्टर ने कम ब्याज पर लोन की मांग की थी, कोई ध्यान नहीं दिया गया। एक करोड़ के टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन पर 15 फीसदी सब्सिडी मिलती है। इसकी सीमा पांच करोड़ करने की मांग थी, वह भी पूरी नहीं हुई। फ्रेट सब्सिडी भी नहीं दी गई।

विज्ञापन

टेक्सटाइल खुश, स्पोर्ट्स गुड्स इंडस्ट्री निराश

modi government first budget and punjab

टेक्सटाइल इंडस्ट्री आशंकित थी कि टेक्सटाइल पर एक्साइज ड्यूटी लग सकती है, लेकिन उन्हें राहत मिली। निटवियर क्लब के चेयरमैन विनोद थापर ने कहा कि यार्न बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले फिलामेंट फाइबर पर एक्साइज ड्यूटी दो से छह फीसदी कर दी गई है। जिससे कपड़ा महंगा होगा। निर्यातकों को राहत देते हुए एक्सपोर्ट इंसेंटिव तीन से पांच फीसदी किया गया है।

स्पोर्ट्स गुड्स इंडस्ट्री को भी बजट से निराशा हाथ लगी है। खेल उद्योग संघ के प्रधान रविंदर धीर ने कहा कि सिर्फ एक आइटम ग्लव्स पर एक्साइज ड्यूटी घटाई गई है। बाकी कोई राहत नहीं। आयात बढ़ता जा रहा है। डोमेस्टिक इंडस्ट्री को ऑक्सीजन देने के लिए सभी चीजों पर एक्साइज ड्यूटी खत्म की जानी चाहिए थी।

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रधान अमृतलाल जैन ने कहा कि बजट में जीएसटी को लेकर कोई साफ रोडमैप नहीं है। इस बारे में स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। मांग की गई थी कि किसानों की तरह छोटे कारोबारियों को भी कम ब्याज पर कर्ज दिया जाए, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बॉर्डर एरिया के लिए कोई पैकेज नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed