फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi chandigarh visit, modi visit side effect, chandigarh housing board, chandigarh

हाउसिंग बोर्ड के प्रोजेक्टों पर मोदी के दौरे का साइड इफेक्ट

Sun, 19 Jun 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Jun 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
modi chandigarh visit, modi visit side effect, chandigarh housing board, chandigarh
सीएचबी - फोटो : DEMO Pics
पीएम नरेंद्र मोदी के आने के कारण जहां अधिकारी लोगों को नहीं मिल रहे हैं, वहीं अब जनता से जुड़े मुद्दों पर बैठकें भी स्थगित हो रही हैं। सीएचबी बोर्ड की बैठक पांचवीं बार शुक्रवार को स्थगित हो गई। फैसले न होने से बोर्ड के सभी प्रोजेक्ट शवासन की मुद्रा में हैं। हाउसिंग बोर्ड पिछले एक माह में चार बार बोर्ड की बैठक स्थगित कर चुका है। अब 21 जून के बाद ही बैठक बुलाई जाएगी। यह बैठक इसलिए भी अहम है, क्योंकि कई अहम मुद्दों पर मोहर लगनी है। बोर्ड के सदस्य चेयरमैन के अलावा डीसी, चीफ इंजीनियर, मुख्य वास्तुकार, एक्स ऑफिशियल मेंबर्स प्र्रेम कौशिक, तरसेम गर्ग और रघुवीर लाल अरोड़ा भी हैं।
विज्ञापन


क्यों अहम है यह बैठक
.  सिटीजन चार्टर पास होना है, जिससे हाउसिंग बोर्ड में हर काम की समय सीमा तय होगी।
. लीज से फ्री होल्ड प्रॉपर्टी करने के प्रस्ताव को पास करना।
. सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट से लॉकिंग पीरियड हटाने के बदले एक लाख चार्ज करने के फैसले को वापस लेना है।
. इंडिपेडेंट मकानों के कवर एरिया को 60 से 70 प्रतिशत करने के प्रस्ताव पर फैसला लेना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed