फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modi chandigarh visit, black flag hosting on modi visit, chandigarh congress, international yoga day

कांग्रेस का ऐलान, चंडीगढ़ में मोदी को दिखाएंगे काले झंडे

Mon, 20 Jun 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Jun 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
modi chandigarh visit, black flag hosting on modi visit, chandigarh congress, international yoga day
चंडीगढ़ कांग्रेस की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल योग दिवस पर पीएम मोदी के चंडीगढ़ दौरे के दौरान कांग्रेस ने बड़ा हंगामे करने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन से निकलकर कैपिटल कॉम्प्लेक्स की तरफ पैदल प्रदर्शन करने के लिए निकलेंगे। कांग्रेस नेताओं ने घोषणा की है कि वह मंगलवार को शहर में आ रहे पीएम मोदी को काले झंडे दिखाएंगे।
विज्ञापन


वहीं पुलिस की भी योजना है कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस भवन से बाहर ही नहीं निकलने दिया जाए। पुलिस कांग्रेस भवन को सील कर करने की तैयारी में है। जबकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी के टेंडर भी मंगाए हैं। पुलिस को दलबल का भी प्रयोग करने के आदेश हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि इससे पहले पिछले साल जब मोदी सेक्टर-25 में रैली करने आए थे तो कई कांग्रेस नेताओं को एक रात पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा है कि कांग्रेस भवन से कैपिटल कॉम्प्लेक्स की ओर  कार्यकर्ता कूच करेंगे। भाजपा लोगों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed