फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Modi and Shah will heat up Haryana's politics after 15

Chandigarh News: 15 के बाद हरियाणा की राजनीतिक को गरमाएंगे मोदी और शाह

Tue, 07 May 2024 04:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Modi and Shah will heat up Haryana's politics after 15
15 के बाद हरियाणा की राजनीतिक को गरमाएंगे मोदी और शाह
विज्ञापन

-हरियाणा भाजपा ने बुलाई अहम बैठक, रैलियों की तैयारियों को लेकर होगी समीक्षा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति को जल्द ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी गरमाएगी। हरियाणा भाजपा की ओर दोनों नेताओं की रैली के लिए संभावित स्थान तय कर लिए हैं। अब केंद्रीय नेतृत्व की ओर से इन पर अंतिम मुहर लगना शेष है। संभावना है कि आगामी एक से दो दिनों में केंद्रीय नेतृत्व दोनों नेताओं के आने को लेकर तिथियां फाइनल कर देगा। इसके तुरंत बाद प्रदेश भाजपा ने प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में रैलियों की तैयारियों और जिम्मेदारियों को लेकर मंथन किया जाएगा। 15 मई के बाद ही दोनों नेताओं के हरियाणा में आने की संभावना है।
हरियाणा भाजपा ने पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के लिए करनाल, रोहतक और सिरसा स्थान तय किए गए हैं। इसी प्रकार, अमित शाह के लिए हिसार, अंबाला व फरीदाबाद के नाम तय किए गए हैं। लोकसभा चुनाव का एलान होने के बाद मोदी दो बार दक्षिण हरियाणा आ चुके हैं। वे रेवाड़ी में एम्स की आधारशिला रखने आए थे, जहां रैली को भी संबोधित किया था। इसके बाद मोदी दिल्ली-गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने गुरुग्राम आए थे। इनके अलावा, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह की भी रैलियां प्रस्तावित की गई हैं।
विज्ञापन

पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उत्तरांखड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, स्मृति इरानी, हेमामालिनी, मनजिंदर सिंह सिरसा, भूपेंद्र यादव को मुख्य स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में हरियाणा के कई प्रत्याशियों के अलावा कुलदीप बिश्नोई, अनिल विज, सुनीता दुग्ल समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed