{"_id":"60fc82e18ebc3edd39317f48","slug":"moderate-to-heavy-rain-expected-for-three-days-from-tomorrow-chandigarh-news-pkl421232629","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से तीन दिन मध्यम से भारी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से तीन दिन मध्यम से भारी बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। उत्तर पश्चिम के राज्यों में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 26 से 29 जुलाई के बीच अच्छी बारिश की संभावना जताई है। चंडीगढ़ सहित हरियाणा पंजाब के कई जिलों में 26 से 28 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब होता है कि इलाके में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों के जनजीवन पर असर पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में लोगों को सचेत रहना चाहिए। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि मध्य प्रदेश के पास वेल मार्क लो प्रेशर एरिया विकसित हो रहा है, जिसके प्रभाव से उत्तर पश्चिम के सभी राज्यों में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं।
हालांकि, चंडीगढ़ में पिछले दिनों अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद तापमान तो नियंत्रित हो गए, लेकिन हवा में नमी बढ़ने से पसीने वाली गर्मी परेशान कर रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। सोमवार से दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 36 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 25 डिग्री के बीच। हालांकि, शनिवार शाम के वक्त बारिश की संभावना बनी। चंडीगढ़ के ऊपर बादल भी छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। शनिवार को हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 82 फीसदी और न्यूनतम मात्रा 55 फीसदी रिकॉर्ड हुई।