फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mock drill in Mohali to deal with corona virus

कोरोना से जंग: कैसे जाए निपटा इसको लेकर मोहाली में मॉक ड्रिक, अस्पताल में दिखी मुस्तैदी

Thu, 27 Feb 2020 05:52 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Feb 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Mock drill in Mohali to deal with corona virus
मॉक ड्रिल। - फोटो : अमर उजाला

चीन समेत पूरी दुनिया के लिए मुसीबत बने कोरोना वायरस के केसों को देखते हुए मोहाली जिला अस्पताल में गुरुवार को मॉक ड्रिल की गई। ताकि कोरोना वायरस का मरीज आने की स्थिति में उसे फौरी तौर पर संभाला जा सके। विशेष तौर पर तैयार की गई मेडिकल टीम ने कोरोना वायरस के फर्जी मरीज को अस्पताल के नजदीक स्थित एक घर से एंबुलेंस के जरिए लाया गया। जहां पर डॉ. भूषण कुमार ने मरीज को प्राथमिक चिकित्सा दी। 

विज्ञापन


इसके बाद ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. संदीप कुमार ने मरीज के जरूरी सैंपल लिए। सिविल सर्जन डॉ मनजीत सिंह व नोडल अफसर डॉ हरमनदीप कौर खुद इस मॉक ड्रिल की देखरेख कर रहे थे। मौके पर ही अस्पताल में मौजूद स्टाफ नर्स को पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट पहने के तरीके व अन्य सावधानियों के बारे में बताया गया। इस दौरान सीनियर मेडिकल अफसर डॉ अरीत कौर, डॉ विजय भगत, जिला प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार मनदीप सिंह ढिल्लों मौजूद थे।
विज्ञापन


ड्रिल का यह महत्व है 
डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि इस ड्रिल का महत्व अस्पताल के मेडिकल स्टाफ को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना था। इस दौरान इमरजेंसी की तैयारी को पूरी तरह से परखा गया। जहां भी कमी आई उन्हें दूर किया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का कहर बढ़ रहा है। ऐसे में अस्पतालों को पूरी तरह से तैयार करना बड़ा जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक नहीं सामने आया कोई केस डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अभी तक पंजाब में कोरोना वायरस का कोई भी मरीज सामने नहीं आया है। विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वायरस से बेवजह घबराने की जरूरत नहीं है। 


बचाव के लिए सावधानी की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहाली एयरपोर्ट पर लगभग एक महीने से तैनात है। साथ ही आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। जिला अस्पताल व सब डिवीजनल अस्पताल खरड़ और डेराबस्सी में आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed