फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mobiles found in Central Jail of Bathinda and Firozpur

Punjab News: बठिंडा और फिरोजपुर की केंद्रीय जेल में मिले मोबाइल, 54 पुड़िया जर्दा भी बरामद

Fri, 30 Dec 2022 06:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/जालंधर/फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/जालंधर/फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 30 Dec 2022 06:14 PM IST
सार

बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद एक हवालाती से सुरक्षा कर्मियों ने एक मोबाइल बरामद किया है। इसे सुरक्षा कर्मियों ने अपने कब्जे में लेकर आरोपी हवालाती के खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
Mobiles found in Central Jail of Bathinda and Firozpur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब की जेलों में मोबाइल और नशीला पदार्थों का मिलने जारी है। फिरोजपुर केंद्रीय जेल में पांच पैकेट मिले हैं। इन्हें किसी शरारती तत्वों ने बाहर से फेंका है। उक्त पैकेटों में से तीन मोबाइल व 54 जर्दें की पुड़िया बरामद हुई हैं। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को जेल अधिकारियों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जेल सहायक अधीक्षक सुखजिंदर सिंह व जसवीर सिंह जेल परिसर में जांच कर रहे थे। तभी उन्हें पांच पैकेट मिले, जो पीले रंग की टेप से लिपटे थे। जब इन्हें खोल कर देखा तो तीन मोबाइल, सिमकार्ड व बैटरी थी। इसके अलावा 54 जुर्दें की पुड़ियां मिली हैं। अधिकारियों का कहना है कि उक्त सामग्री किसी बंदी के कहने पर बाहर से फेंकी गई है। इसके बारे में सुराग लगाया जा रहा है। फिलहाल थाना सिटी पुलिस ने जेल से मिली उक्त सामग्री कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद हवालाती से मोबाइल मिला
उधर, बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद एक हवालाती से सुरक्षा कर्मियों ने एक मोबाइल बरामद किया है। इसे सुरक्षा कर्मियों ने अपने कब्जे में लेकर आरोपी हवालाती के खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को भेजी शिकायत में केंद्रीय जेल सहायक अधीक्षक सचिनमीत सिंह ने बताया कि बीती 28 दिसंबर को जेल परिसर में सर्च अभियान चलाकर विभिन्न बैरक में बंद हवालातियों और कैदियों की तलाशी ली गई। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को हवालाती जगदीप सिंह निवासी गांव जस्सी पौ वाली के सामान की तलाशी लेने पर एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी हवालाती पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदकोट: जेल के अंदर सामान फेंकने की कोशिश में तीन गिरफ्तार
फरीदकोट केंद्रीय जेल में मोबाइल व अन्य सामान पहुंचाने की कोशिश कर रहे बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से छह मोबाइल और चार जर्दे की पुड़ियां बरामद हुई हैं। आरोपियों की पहचान हरमीत सिंह, बलजिंदर सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर नगर कोटकपूरा और अकाशदीप सिंह निवासी अराईयांवाला कलां के रूप में हुई है। 


इसके अलावा मनी निवासी निवासी प्रेम नगर कोटकपूरा और उसका एक साथी भागने में कामयाब रहे। पूछताछ के बाद ये सामान मंगवाने वाले जेल के एक कैदी व एक हवालाती से भी एक-एक मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम पेट्रोलिंग टीम ने सूचना दी थी कि टावर-8 व 9 के बीच दीवार के पास दो बाइक पर पांच युवक चक्कर लगा रहे हैं। जब पुलिस वहां पहुंची तो दो युवक फरार हो गए और तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये सामान हवालाती राहुल उर्फ दाणा व कैदी बलराज सिंह उर्फ कालू ने मंगवाया था। जब उक्त दोनों की तलाशी ली गई तो इनके पास से दो मोबाइल बरामद किए गए।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed