फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mobile defect in warranti period

वारंटी पीरियड में रिपेयरिंग चार्ज सेवा में कोताही

Wed, 04 Dec 2013 12:36 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 Dec 2013 12:36 PM IST
विज्ञापन
mobile defect in warranti period
वारंटी पीरियड में मोबाइल ठीक करने के चार्ज वसूलने को उपभोक्ता फोरम ने सेवा में कोताही माना है। फोरम ने अनमोल वाच कंपनी सेक्टर-22 बी, सैमसंग इंडिया नई दिल्ली और दुर्गा सर्विस सेंटर सेक्टर-18 डी को संयुक्त रूप से मोबाइल हैंडसेट के साथ ही पांच हजार का मुआवजा और मुकदमा खर्च अदा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


नया गांव (मोहाली) निवासी राकेश भंडारी ने तीनों के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी। दूसरे पक्ष ने उपभोक्ता फोरम में अपना पक्ष नहीं रखा। फोरम में उसे एक्स पार्टी (एकतरफा) करार दिया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता राकेश भंडारी ने उपभोक्ता फोरम को बताया कि उसने अनमोल वाच कंपनी सेक्टर-22 से सैमसंग  कंपनी का ड्यूल सिम टच स्क्रीन मोबाइल हैंडसेट (मॉडल जीटी 3312) 4500 रुपये में 21 अप्रैल 2012 को खरीदा था। खरीदने के बाद ही उसमें खराबी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस सेंटर ने वारंटी अवधि के दौरान ठीक करने के बजाय फोन टेंपर की बात कही और रिपेयर चार्ज 2500 रुपये चार्ज किया। शिकायतकर्ता ने सैंमसंग कंपनी को लिए शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed