फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mobile canteen, mobile canteen for labourers, mobile canteen in chandigarh, ut administration

मात्र 5 से 10 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना, इस विभाग की कैंटीन में

Mon, 25 Jul 2016 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 25 Jul 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
mobile canteen, mobile canteen for labourers, mobile canteen in chandigarh, ut administration
मेन्यू के ह‌िसाब से म‌िलेगा खाना - फोटो : Demo
चंडीगढ़ में आम लोगों को महज 5 से 10 रुपये में भरपेट खाना मिलेगा। एक विभाग स्पेशल कैंटीन शुरू करने जा रहा है। दरअसल, यूटी प्रशासन लेबर, स्लम वासियों और स्वास्थ्य लाभ के लिए दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों को सब्सिडी रेट पर खाना उपलब्ध करवाएगा। इसके तहत शहर में मोबाइल कैंटीन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


डीसी कम लेबर कमिश्नर अजीत बालाजी जोशी की अगुवाई में लेबर डिपार्टमेंट इस प्रस्ताव पर काम कर रहा है। फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट और कई एनजीओ की मदद से लेबर डिपार्टमेंट यह कैंटीन चलाएगा। कितनी कैंटीन शुरू की जाएंगी, अभी यह तय नहीं हो पाया है। लेकिन सफलता मिलने पर शहर में कई जगह यह कैंटीन मिलेंगी।
विज्ञापन


यह कैंटीन मुख्य तौर पर कंस्ट्रक्शन, इंडस्ट्रियल लेबर, स्लम वासियों, शहर में स्वास्थ्य लाभ और अन्य कार्यों से आने वाले लोगों को सस्ते रेट में पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए यह कैंटीन शुरू की जा रही हैं। कंस्ट्रक्शन यूनिट, इंडस्ट्रियल-स्लम एरिया और गवर्नमेंट अस्पतालों के आसपास मोबाइल कैंटीन उपलब्ध रहेगी। सिर्फ लंच ही नहीं कैंटीन से लोग ब्रेकफास्ट और डिनर भी कर सकेंगे। सब्सिडी रेट पर पर स्वच्छ और पौष्टिक आहार मिलेगा। गुणवत्ता का खास ख्याल रखने के लिए अथॉरिटी की पैनी नजर इस पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई और दिल्ली में पहले से ऐसी सुविधा
चेन्नई और दिल्ली में पहले से ही सब्सिडी युक्त खाना लोगों को मिल रहा है। चेन्नई की अम्मा कैंटीन चुनाव के दौरान काफी चर्चा में भी रही है। इन दोनों शहरों के बाद अब चंडीगढ़ में इस तरह की पहल हो रही है।

6 हजार लेबर और इंडस्ट्रियल वर्कर हैं पंजीकृत
चंडीगढ़ में 6 हजार लेबर और इंडस्ट्रियल वर्कर लेबर डिपार्टमेंट के पास पंजीकृत हैं। जबकि गैर पंजीकृत की संख्या 10 हजार के करीब है। इसके अलावा 50 हजार लोग अलग-अलग स्लम एरिया में बसे हुए हैं। इन सब लोगों को मोबाइल कैंटीन का सीधा फायदा मिलेगा।


केरोसिन फ्री सिटी में कारगर पहल
1 अप्रैल से चंडीगढ़ को केरोसिन फ्री सिटी घोषित कर दिया गया है। केरोसिन बंद होने से बहुत से लोगों को को भोजन बनाने में दिक्कतें भी पेश आ रही हैं। ऐसे लोगों के पास सस्ता भरपेट खाने का विकल्प मोबाइल कैंटीन होंगी। हालांकि प्रशासन केरोसिन बंद करने के बाद ऐसे लोगों को रियायती दरों पर एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed