{"_id":"586a62f54f1c1bff5115870a","slug":"mlas-who-resigned-on-syl-s-issue-is-in-troubles-now","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SYL मुद्दे पर इस्तीफा देने वाले विधायकों की मुश्किलें बढ़ी, जानिए कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SYL मुद्दे पर इस्तीफा देने वाले विधायकों की मुश्किलें बढ़ी, जानिए कैसे?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 02 Jan 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से संबंधित 41 अन्य विधायक और एक आजाद विधायक ने बीते 11 नवंबर को एसवाईएल नहर के मुद्दे पर पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इन विधायकों को इस्तीफों की वेरिफिकेशन के लिए पंजाब विधानसभा के स्पीकर ने उन्हें तलब किया है।
नियमों के अनुसार, स्पीकर की ओर से अपनी संतुष्टि और यह सुनिश्चित करने के लिए कि संबंधित विधायकों ने त्याग पत्र अपनी मर्जी से दिए और उचित हैं, यह जांचने के लिए संबंधित विधायकों को बीते 20, 21 व 22 दिसंबर को बाद दोपहर तीन बजे अपने कार्यालय में बुलाया था, लेकिन पंजाब कांग्रेस विधायक दल के सचिव की ओर से 15 दिसंबर को भेजे पत्र में विपक्ष के नेता ने स्पीकर को सूचित किया था कि कांग्रेस के जिन विधायकों ने त्यागपत्र दिए हैं, वे नई दिल्ली में व्यस्त होने के कारण स्पीकर के समक्ष नहीं पहुंच सकते।

41 कांग्रेसी, एक आजाद और चन्नी ने दिया था इस्तीफा
इस संबंध में विधायकों को 10 दिन का और समय दिया जाए। स्पीकर ने विधायकों को 3 जनवरी को उपस्थित रहने को कहा गया था।
सोमवार को पंजाब कांग्रेस वैधानिक पार्टी के सचिव एसी कौशिक की ओर से भेजे पत्र में सूचित किया गया कि कांग्रेस से संबंधित विधायक 3 जनवरी को स्पीकर के समक्ष उपस्थित नहीं हो सकते। इसके लिए उन्हें 10 दिन के बाद कोई समय दे दिया जाए।
स्पीकर ने पंजाब विधानसभा के उन सदस्यों, जिन्होंने त्यागपत्र दे दिए हैं, से मुलाकात के लिए 3 जनवरी को बाद दोपहर 2 बजे अपने कार्यालय में बुलाई बैठक स्थगित कर दी है।