Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLAs and ministers will stay at night, will listen to the problems of workers and public

Chandigarh News: विधायक व मंत्री करेंगे रात्रि प्रवास, कार्यकर्ताओं व जनता की सुनेंगे समस्याएं

Thu, 06 Jun 2024 04:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
MLAs and ministers will stay at night, will listen to the problems of workers and public
लोकसभा चुनाव परिणाम से सबक लेकर विधानसभा की तैयारियों में जुटी भाजपा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया फैसला, सीएम भी निकलेंगे रात्रि प्रवास पर


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के परिणाम से सबक लेकर भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पार्टी के विधायक दल की बैठक बुलाकर सभी मंत्रियों व विधायकों को अपने-अपने इलाके में रात्रि प्रवास करने के निर्देश दिए हैं। रात्रि प्रवास के दौरान वह अपने इलाके के पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उन्हें तत्काल दूर भी करेंगे। मुख्यमंत्री सैनी भी रात्रि प्रवास पर जाएंगे और लोगों से मिले-जुलेंगे। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान सभी विधायकों को छह जून से ही आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने के निर्देश दिए हैं। छह जून से ही राज्य में आचार संहिता भी हट रही है।
लोकसभा चुनाव परिणाम से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। राज्य में करीब 95 दिन बाद फिर से आचार संहिता लग जाएगी। ऐसे में भाजपा के पास चुनाव की तैयारियों के लिए यही 95 दिन हैं। इसी दौरान भाजपा को सभी की नाराजगी दूर करने के साथ पार्टी के पक्ष में माहौल भी बनाना है। इसकी पूरी जिम्मेदारी अब सीएम नायब सिंह सैनी के पास है। इसलिए उन्होंने परिणाम के अगले ही दिन भाजपा विधायक दल की बैठक बुला ली। उन्होंने खुद भी इन 95 दिनों का एजेंडा भी तैयार कर रखा है। भाजपा विधायक जगदीश नायर ने बताया, सीएम ने निर्देश दिए कि उनके विधानसभा में जो भी कार्य लटके हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। जनता के जो भी कार्य रुके हैं, उन्हें बिना किसी देरी से समय रहते पूरा करवाया जाए। वहीं, बैठक से निकले ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया, लोकसभा चुनाव के जो नतीजे आए हैं, उससे पार्टी पूरी तरह से संतुष्ट है। सरकार जब तीसरी बार जनता के बीच जाती है तो उसके खिलाफ सत्ता विरोधी लहर होती है। वहीं, कांग्रेस भी काफी हद तक लोगों को गुमराह करने में कामयाब रही। आने वाले दिनों में पार्टी पूरी जोश के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी। उन्होंने बताया कि सीएम ने सभी को निर्देश दिए हैं कि वह फील्ड में जाकर जनता के बीच काम करें। साथ ही जिन अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से पार्टी को बदनाम करने की कोशिश की है, उन्हें चिन्हित करें और उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन


जजपा के दो बागी विधायक भी पहुंचे
बैठक के बाद विधायकों के रात्रि भोज में जजपा के दो बागी विधायक जोगी राम सिहाग और राम निवास सुरजाखेड़ा भी सीएम आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल से मुलाकात की। दोनों ही विधायकों ने कहा-वह भाजपा के साथ खड़े हैं। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद दोनों विधायक रात्रिभोज में भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में दोनों जजपा विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब सिंह सैनी आज लेंगे विधायक पद की शपथ
करनाल उपचुनाव जीतन के बाद सीएम नायब सिंह सैनी वीरवार का विधायक पद की शपथ लेंगे। वह करीब 11 बजे विधानसभा सचिवालय पहुंचेंगे। इस दौरान विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता उन्हें विधायक पद की शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed