फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mla wants to be electricity minister after resignation by navjot sidhu

पंजाब में बिजली मंत्री की खाली कुर्सी के लिए शुरू हुई भागदौड़, जानिए किस-किस को चाहिए पद

Tue, 16 Jul 2019 10:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 16 Jul 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
mla wants to be electricity minister after resignation by navjot sidhu
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद पंजाब के बिजली मंत्री के पद के दावेदारों की भागदौड़ भी तेज हो गई है। दरअसल सिद्धू द्वारा एक महीने तक अपना विभाग नहीं संभालने के दौरान ही कई विधायकों ने इस पद पर नजरें गढ़ा दी थीं। अब विधायक अपने सियासी आकाओं के घर चक्कर लगाने लगे हैं कि उनके नाम की सिफारिश मुख्यमंत्री तक पहुंचा दी जाए। इस भागदौड़ में जिन लोगों के नाम सामने आने लगे हैं, उनमें पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पता चला है कि बिजली मंत्री रह चुके राणा गुरजीत ने दोबारा यह पद हासिल करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। कुछ विधायकों ने तो इस ओहदे के लिए पार्टी आलाकमान से अपने आकाओं के जरिए संपर्क साधा है। एक विधायक ने पंजाब मामलों की इंचार्ज आशा कुमारी के पास फरियाद की है कि मुख्यमंत्री से कहकर उन्हें बिजली मंत्री बनवा दिया जाए।
विज्ञापन


एक विधायक तो अपने परिजनों को साथ मुख्यमंत्री के आवास पर भी पहुंच गए। इस विधायक ने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी इच्छा बताई और उनसे विचार करने का आश्वासन पाकर इतने उत्साहित हो गए कि अपने करीबियों को फोन कर बता दिया कि वे जल्दी ही बिजली मंत्री बनने वाले हैं। इस बीच, कुछ विधायक पार्टी प्रदेशाध्यक्ष से भी संपर्क कर रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री तक उनकी मांग पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि सिद्धू द्वारा अपना इस्तीफा सार्वजनिक किए जाने के बाद कैप्टन के लिए भी इस्तीफा स्वीकार करना आसान हो गया है। कैप्टन ने इसके संकेत भी दे दिए हैं कि वे सिद्धू को मनाने या वापस लाने की कोशिश नहीं करने वाले। वैसे भी कैप्टन अगर इन परिस्थितियों में सिद्धू को मनाने की कोशिश करेंगे तो इससे उनकी अपनी साख पर बुरा असर पड़ेगा। दूसरी ओर, कैप्टन के करीबी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री भी नहीं चाहते कि सिद्धू को दोबारा कैबिनेट में लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed