फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA Sombir Sangwan resigns as chairman of Haryana Livestock Development Board

विधायक सोमबीर सांगवान ने चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, किसान आंदोलन का करेंगे समर्थन

Mon, 30 Nov 2020 03:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 Nov 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
MLA Sombir Sangwan resigns as chairman of Haryana Livestock Development Board
खाप पंचायत की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में एक और हरियाणा सरकार समर्थक विधायक ने चेयरमैन पद छोड़ दिया। दादरी के निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन पद से सोमवार दोपहर बाद इस्तीफा दिया। उन्होंने सीएम मनोहर लाल को अपना त्यागपत्र भेजा है। उनसे पहले बरवाला से जजपा विधायक जोगी राम सिहाग चेयरमैन पद अस्वीकार कर चुके हैं।

विज्ञापन


दादरी विधायक किसान आंदोलन के समर्थन में सांगवान खाप-40 का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने खाप पंचायत में मंगलवार को किसानों के साथ दिल्ली कूच की घोषणा भी की है। हालांकि, सोमबीर सांगवान सरकार को अपना समर्थन जारी रखेंगे। सीएम को भेजे त्याग पत्र में उन्होंने कहा है कि किसानों के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। 
विज्ञापन


आज पूरे देश की तरह उनके चुनाव क्षेत्र दादरी के लोग भी दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस समय उनका सहयोग मेरी पहली प्राथमिकता है। अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मैंने किसानों को समर्थन दिया है। आशा है कि परिस्थितियों को समझते हुए आप पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन पद से मेरा त्यागपत्र स्वीकार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान आंदोलन लंबा खिंचने पर किसान समर्थक और विधायक अपने सरकारी पद त्याग सकते हैं। किसान पृष्ठभूमि के विधायकों पर इसका दबाव तेजी से बढ़ रहा है। चर्चाएं तो यहां तक हैं कि एक मंत्री इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। गठबंधन सहयोगी जजपा पर भी सरकार से समर्थन वापसी का दबाव काफी बढ़ गया है। बीते दिनों जजपा विधायक जोगी राम सिहाग ने चेयरमैन पद तक ठुकरा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed