फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MLA Simarjit Singh Bains held a Press conference in Punjab's Ludhiana

सिमरजीत सिंह बैंस ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- 'कैप्टन सरकार ने किया करोड़ों का केरोसिन घोटाला'

Tue, 18 Feb 2020 05:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Feb 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
MLA Simarjit Singh Bains held a Press conference in Punjab's Ludhiana
विधायक सिमरजीत सिंह बैंस

लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने मंगलवार को दावा किया है कि श्री गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व के मौके पर कैप्टन सरकार ने करोड़ों रुपये का केरोसिन घपला किया है। केंद्र सरकार ने प्रकाश पर्व को देखते सरकार को गुरुद्वारा और विभिन्न धार्मिक संस्थाओं को लंगर के लिए 61.90 लाख लीटर केरोसिन तेल सप्लाई किया था। इस तेल का बड़ा हिस्सा डिपो होल्डरों को जारी कर घपला किया गया है। बैंस पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।  

विज्ञापन


विधायक बैंस ने बताया उन्होंने केंद्र सरकार के सिविल सप्लाई मिनिस्टर को पत्र भेजकर इस मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। बैंस के अनुसार केंद्र सरकार ने प्रकाश पर्व के मौके पर 37 रुपये प्लस 5 फीसदी जीएसटी लगाकर यह तेल सप्लाई किया था। इस तरह पंजाब सरकार को यह तेल 38.85 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दिया गया था। 
विज्ञापन


अब यही तेल अगर कोई व्यक्ति या कारोबारी बाजार से खरीदने के लिए जाता है तो उसे 52 रुपये प्रति लीटर और 18 फीसदी जीएसटी देनी पड़ती है, यानी उसे प्रति लीटर लगभग 62 रुपये चुकाने होते है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब सरकार ने सिर्फ 40 हजार लीटर तेल ही धार्मिक संस्थाओं या फिर गुरुद्वारा साहिब को सप्लाई किया है। बाकी बचा तेल डिपो होल्डर्स के माध्यम से बाजार में बेच दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा ऐसा कर पंजाबियों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने इस मामले को लेकर पंजाब सिविल सप्लाई विभाग के एक सीनियर अधिकारी से भी बात की थी। उन्होंने दो या तीन दिन के अंदर जानकारी देने की बात कही थी, अभी तक उन्हें इस संबंध में कुछ नहीं बताया गया है। इस पर उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र भेजकर इस मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग रखी है।  

‘कैप्टन नहीं कस पाए माफिया पर लगाम’
विधायक बैंस के अनुसार उन्होंने सूबे में चल रहे माफिया को लेकर एक सर्वे करवाया है। इस सर्वे में यह बात निकल कर सामने आई है कि सूबे में हर साल 65 से 70 हजार करोड़ का रेत और बजरी चोरी होता है। सत्ता में आने से पहले कैप्टन ने दावा किया था कि वह सूबे में ट्रांसपोर्ट माफिया पर लगाम कसेंगे, हैरानी की बात है कि माफिया और मजबूत हो चुका है। 

सरकारी बसों को स्टैंड पर ढाई मिनट मिलते है, जबकि प्राइवेट कंपनी की बसें 10 मिनट रुकती हैं। सरकार इस पर लगाम कसे तो हर साल 15 हजार करोड़ का मुनाफा हो सकता है। केबल माफिया भी हर रोज तीन करोड़ की काली कमाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed