{"_id":"64823891c2372e5a3606edb7","slug":"mla-reached-drug-factory-with-officers-reprimanded-factory-management-for-finding-flaws-chandigarh-news-c-71-1-mli1001-1529-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अफसरों संग दवा फैक्टरी में पहुंचे विधायक, खामियां मिलने पर फैक्टरी प्रबंधन को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अफसरों संग दवा फैक्टरी में पहुंचे विधायक, खामियां मिलने पर फैक्टरी प्रबंधन को लगाई फटकार
विज्ञापन
लालड़ू। हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने लालडू स्थित दवा निर्माण फैक्टरी में गैस लीकेज के मामले को गंभीरता से लेते हुए अल्फा ड्रग्स लिमिटेड फैक्टरी का संबंधित विभागों के साथ औचक निरीक्षण किया। जहां अधिकारियों ने कई खामियां देखीं, वहीं श्रम विभाग ने भी कई लड़कियों को कारखाने में बालश्रम करते पाया। इस पर विधायक ने फैक्टरी प्रबंधन को फटकार लगाते हुए फैक्टरी से सैंपल कलेक्ट कर विभिन्न विभागों को खामियां पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विधायक कुलजीत रंधावा ने कहा कि किसी भी कारखाने को वर्करों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फैक्टरी में काम करने वाले ज्यादातर मजदूरों के पास सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। उन्होंने न तो हेलमेट पहना हुआ था और न ही दस्ताने और न ही जूते पहने हुए थे। इसके अलावा केमिकल प्लांट में वर्करों ने सबसे जरूरी मास्क भी पहने हुए नहीं थे। उन्होंने विभिन्न विभागों को खामियां पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। फैक्टरी से एकत्र किए गए सैंपल की जांच तीन अलग-अलग लैब में की जाएगी ताकि कार्रवाई करने के लिए आई टीम रिपोर्ट दे सके।
श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
इसके अलावा विधायक रंधावा ने फैक्टरी कर्मियों के पीने के पानी के सैंपल भी जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए हैं। इस मौके पर रंधावा ने डेराबस्सी क्षेत्र में चल रहे सभी रासायनिक प्लांटों और उद्योग प्रबंधकों से कहा कि वे अपने श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दें। इस मौके पर एसडीएम डेराबस्सी, तहसीलदार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अग्निशमन विभाग, श्रम विभाग, जल आपूर्ति, सीवरेज बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग सहित पुलिस प्रमुख मौजूद रहे।