{"_id":"197df02a53d48b140d46a39a9bb69f3d","slug":"mj-akbar-go-to-amritsar-favour-of-arun-jaitley","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही इमाम के फतवे का कोई अर्थ नहीं: अकबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही इमाम के फतवे का कोई अर्थ नहीं: अकबर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 19 Apr 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
कभी कांग्रेस से सांसद रहे पत्रकार एमजे अकबर ने कहा कि शाही इमाम मेरे नेता नहीं हैं। इस लिए शाही इमाम का फतवा भी मेरे लिए कोई अर्थ नहीं रखता।
विज्ञापन
वे शनिवार को अकबर अमृतसर से भाजपा के उम्मीदवार अरुण जेटली के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए गुरुनगरी पहुंचे थे। अकबर ने कहा कि जेटली एक योग्य उम्मीदवार हैं। जेटली केंद्र में वित्त मंत्री अवश्य बनेंगे।
विज्ञापन
इससे अमृतसर और पंजाब में आर्थिक खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अमृतसर और पंजाब के लोगों को एक सूझवान उम्मीदवार दिया है। जिस को जिता कर संसद में भेजना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी ही देश के बढ़िया प्रधानमंत्री साबित होंगे। मोदी ने गुजरात में जो विकास करवाया है। वह विकास अब देश में भी होगा। अकबर ने कहा कि मोदी पर जो भी दंगों और अन्य आरोप लगाए गए हैं।
उन सब की केंद्रीय एजेंसियों की ओर से जांच करवाई जा चुकी है। इन जांच में मोदी निर्दोष साबित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार अगर बनती है तो देश शांतिमय बना रहेगा।