फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Misuse of government treasure by hiring smart watch'

‘स्मार्ट घड़ी को किराये पर लेना सरकारी खजाने का दुरुपयोग’

Thu, 20 Feb 2020 02:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
'Misuse of government treasure by hiring smart watch'
मनीमाजरा। समस्या समाधान टीम चंडीगढ़ ने एक पत्र लिखकर चंडीगढ़ के प्रशासक, सलाहकार और नगर निगम कमिश्नर से मांग की है कि स्मार्ट वॉच को किराए पर लेने वाले इस करार को तुरंत प्रभाव से खारिज किया जाए। टीम ने कहा कि इससे सरकारी खजाने को नुकसान होगा।
विज्ञापन

समस्या समाधान टीम के संयोजक क्रांति शुक्ला और प्रवीन ने बताया कि जिस स्मार्ट वॉच को चंडीगढ़ नगर निगम 467 रुपए प्रति घड़ी प्रति महीने के हिसाब से मेसर्ज आईएमटीएसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से किराए पर ले रही है। उसी तरह की घड़ी को नगर निगम पंचकूला लगभग 800 रुपए में आईटीआई (एक केंद्रीय सरकारी उद्यम एजेंसी) से खरीद रहे हैं। जब कोई चीज दो महीने के किराए के बराबर खरीदी जा सकती है तो उसे तीन साल के लिए किराए पर लेना सरकारी पैसे की बर्बादी है।
विज्ञापन

इसके समाधान के लिए महेंद्र नाथ दुबे और शक्ति श्रीवास्तव ने सुझाव दिया कि आजकल सभी के पास स्मार्टफोन है और मार्केट में भी 500 रुपए का स्मार्टफोन इंटरनेट कनेक्शन समेत मौजूद है तो नगर निगम को चाहिए कि कर्मचारियों की लाइव लोकेशन देखने के लिए उनके स्मार्टफोन के जीपीएस का प्रयोग करे। यही नहीं किसी भी समय उनकी मौजूदगी चेक करने के लिए लाइव वीडियो कॉल की मदद ली जा सकती है इसलिए समस्या समाधान टीम स्मार्ट वॉच को किराए पर लेने के करार को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4000 स्मार्ट वॉच से कर्मियों पर निगाह रखेगा निगम
बता दें कि नगर निगम ने अपने कर्मचारियों के काम पर निगाह रखने के लिए 4000 स्मार्ट वॉच का अनुबंध मेसर्ज आईएमटीएसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से किया है। इस करार के तहत उक्त कंपनी चंडीगढ़ नगर निगम को 467 रुपए प्रति घड़ी प्रति महीने के हिसाब से किराए पर देगी जिससे कर्मचारियों की लाइव लोकेशन दफ्तर पर ट्रैक करके निगाह रखी जाएगी। इस स्मार्ट वॉच का नगर निगम के कर्मचारियों के बाद अब सामाजिक संस्थाओं ने भी विरोध करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed