फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with 21 year old girl in Firozpur of Punjab

युवती के साथ हैवानियत: दुष्कर्म के बाद पीड़िता को हरियाणा में बेचा, महिला ने दिया था नौकरी दिलाने का झांसा

Mon, 04 Apr 2022 06:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Apr 2022 06:20 PM IST
सार

एसएचओ मलकीत सिंह ने कहा कि पीड़ितों ने अभी शिकायत दर्ज करवाई है। हरियाणा के किस जिले से पीड़िता को लाया गया है, इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Misdeed with 21 year old girl in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में दो आरोपियों ने एक युवती से दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे हरियाणा में किसी व्यक्ति को बेच दिया। पीड़िता की रिश्तेदार उसे फैक्टरी में नौकरी दिलवाने की बात कहकर घर से लेकर गई थी। पीड़िता का एक साल बाद सुराग लगने पर परिजन उसे हरियाणा से लेकर लौटे हैं। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने सोमवार को पीड़िता के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है। तीनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


पीड़िता (21) ने पुलिस को बताया है कि 28 नवंबर 2021 को उसकी दूर की रिश्ते में लगने वाली भाभी घर आई और कहने लगी कि उसे एक फैक्टरी में नौकरी लगा देगी। परिजनों ने विश्वास पर पीड़िता को उसके साथ भेज दिया। भाभी और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति मुख्तियार उसे बाइक पर बैठाकर एक घर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां उसकी भाभी ने उसे पेय पदार्थ दिया, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। अगले दिन होश आया तो उसे पता चला कि आरोपी मुख्तियार सिंह व कुलवंत सिंह ने नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया और तीन दिन वहां रखा। विरोध करने पर उसे फिरोजपुर लेकर पहुंचे, यहां एक अंजान जगह पर उसे रखा और अगले दिन उसे वाहन में बैठाकर हरियाणा ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने हरियाणा में किसी व्यक्ति को उसे बेच दिया। कई माह बाद किसी तरह उसने अपने परिवार से संपर्क किया। उसे तलाशते परिजन हरियाणा पहुंचे और 27 मार्च 2022 को उसे घर लेकर लौटे। यहां आकर पीड़िता ने थाना ममदोट में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी।


मामले की तफ्तीश कर रही महिला सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता का ममदोट स्थित सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। इसके बाद सोमवार को आरोपी महिला, मुख्तियार सिंह व कुलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं। एसएचओ मलकीत सिंह ने कहा कि पीड़ितों ने अभी शिकायत दर्ज करवाई है। हरियाणा के किस जिले से पीड़िता को लाया गया है, इसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed