फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed accused Jalebi Baba convicted

Fatehabad News: दुष्कर्म का आरोपी जलेबी बाबा दोषी करार, शनिवार को सुनाई जाएगी सजा

Fri, 06 Jan 2023 12:59 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Jan 2023 12:59 AM IST
सार

बाबा तंत्र-मंत्र की आड़ में महिलाओं को बेहोश करके उनके साथ दुष्कर्म करता है। बाद में बाबा महिलाओं को उनके वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता था। जब पुलिस ने उसके आश्रम पर छापा मारा, तब 40 से ज्यादा अश्लील वीडियो बरामद हुए थे।

विज्ञापन
Misdeed accused Jalebi Baba convicted
जलेबी बाबा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलवंत सिंह (फास्ट ट्रैक) ने टोहाना के बहुचर्चित सेक्स कांड के आरोपी जलेबी बाबा को गुरुवार को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने उसे दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी माना है। उसको सजा शनिवार को सुनाई जाएगी। बाबा बालकनाथ डेरे के बाबा बिल्लूराम उर्फ अमर पुरी के खिलाफ टोहाना शहर पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की शिकायत पर 19 जुलाई 2018 को पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट के साथ ही विभिन्न मामला दर्ज किया था। इस मामले में टोहाना में एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बिल्लूराम उर्फ अमर पुरी एक महिला के साथ दुष्कर्म करता हुआ दिखाई दे रहा था। 

विज्ञापन


तंत्र मंत्र के बहाने महिलाओं को बेहोश कर करता था दुष्कर्म
बाबा तंत्र-मंत्र की आड़ में महिलाओं को बेहोश करके उनके साथ दुष्कर्म करता है। बाद में बाबा महिलाओं को उनके वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता था। जब पुलिस ने उसके आश्रम पर छापा मारा, तब 40 से ज्यादा अश्लील वीडियो बरामद हुए थे। बाबा महिलाओं के वीडियो दिखाकर उनसे पैसे भी ऐंठता था। पुलिस के अनुसार, बाबा ने कई महिलाओं से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


केस दर्ज होने के बाद एक नाबालिग व 6 महिलाओं ने पुलिस के सामने बाबा के खिलाफ बयान दिए थे। यहां तक की बाबा के बेटे की बहू ने भी उसके खिलाफ बयान दर्ज करवाए थे। इस दौरान कोर्ट में 20 गवाहियां हुई और गुरुवार को अदालत ने बाबा को दोषी करार दिया। जलेबी बाबा पहले टोहाना में जलेबी की रेहड़ी लगाता था, इसलिए उसका नाम जलेबी बाबा के नाम से मशहूर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed