{"_id":"6726bef0936a6f95df05dbd4","slug":"miscreants-kept-stabbing-rishabh-in-the-middle-of-the-road-people-kept-watching-the-spectacle-chandigarh-news-c-16-pkl1043-553690-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बीच सड़क ऋृषभ को चाकू घोंपते रहे बदमाश, लोग देखते रहे तमाशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बीच सड़क ऋृषभ को चाकू घोंपते रहे बदमाश, लोग देखते रहे तमाशा
विज्ञापन
चंडीगढ़। खुड्डा जस्सू में शुक्रवार रात नयागांव निवासी ऋृषभ की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को चार युवकों ने अंजाम दिया। पहले उन्होंने ऋृषभ को डंडों से पीटा, फिर सिर पर पत्थर मारे और फिर पेट व छाती पर चाकू घोंपे, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी ऋृषभ को बीच सड़क पर मार रहे हैं और लोग तमशा देख रहे हैं। कोई भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं कर रहा।
मामले में सारंगपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस ने पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन रविवार को अंतिम संस्कार करेंगे। ऐसे में शव मोर्चरी में रखा गया है। परिजनों ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया है कि 25 वर्षीय ऋृषभ होटलों में साफ-सफाई का काम करता था।
करीब दो साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसकी एक साल की बेटी है। वह चार बहनों का इकलौता भाई था। तीन बहनों की शादी हो चुकी है और एक कुंवारी है। पिता का भी बीमारी के कारण वर्ष 2016 में देहांत हो गया था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे ऋृषभ के पास उसके एक दोस्त का फोन आया और जरूरी काम बताकर उसने उसे खुड्डा जस्सू में बुलाया। ऋृषभ जब मार्केट में तलवार डेयरी के पास पहुंचा तो वहां कुछ युवकों ने आकर उसेस मारपीट शुरू कर दी। एक युवक डंडे से वार कर रहा था तो दो पत्थर मार रहे थे जबकि एक अन्य युवक बिना रुके उसे चाकू घोंप रहा था।
विज्ञापन
सड़क के बीचोबीच आरोपियों ने युवक पर जानलेवा हमला किया लेकिन उसे कोई बचाने के लिए आगे नहीं आया। लोग खड़ा होकर तमाशा देखते रहे। बाद में ऋृषभ के साथी माैके पर पहुंचे और एक ऑटो से उसे पीजीआई लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रास्ते में ऋृषभ के साथियों से भी आरोपियों का झगड़ा हुआ था।
ऋृषभ की माैत की सूचना पर सारंगपुर थाना पुलिस समेत अन्य जांच टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने जब घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो एक कैमरे में यह पूरी वारदात कैद थी। पुलिस इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। मृतक ऋृषभ के मोबाइल को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और उसकी कॉल डिटेलस भी खंगाली जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि वह किस-किस के संपर्क में था।
कैंबवाला में हुई हत्या में चार गिरफ्तार, भेजा जेल
उधर, दिवाली की रात कैंबवाला में जगदीश (26) नामक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग आरोपी जिला श्रावस्ती (यूपी) का रहने वाला है। बालिग आरोपियों में मोहन लाल निवासी गांव गिलौला, जिला श्रावस्ती (यूपी), विनोद निवासी गांव ठुकनिया, जिला लखीमपुर खीरी (यूपी), टेनी निवासी गांव भूरहराम पुरवा हुजूपुर, जिला बहराइच (यूपी) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में शिकायतकर्ता महेंद्र निवासी कैंबवाला के खिलाफ भी सेक्टर-3 थाने में बिना पुलिस सत्यापन किसी अन्य को अपने घर में रखने के मामले में केस दर्ज किया है। महेंद्र ने बताया कि बीती 31 अक्तूबर की रात को टेनी, मोहन लाल जगदीश, विनोद व अन्य ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके पास रहने आए जगदीश को गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए सेक्टर-16 जीएमएसएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।