{"_id":"6254908592519164d57a496f","slug":"mischievous-elements-broke-the-glass-of-the-car-parked-in-the-parking-lot-outside-the-club-chandigarh-news-pkl4473742121","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लब के बाहर पार्किंग में खड़ी कार के शीशे शरारती तत्वों ने तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लब के बाहर पार्किंग में खड़ी कार के शीशे शरारती तत्वों ने तोड़े
विज्ञापन
तोड़ी हुई वरना कार।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। सेक्टर-26 स्थित एक क्लब में पार्टी करने आए एक व्यक्ति की कार को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सेक्टर-26 थाने के पास ही यह वारदात हुई लेकिन पुलिस सूचना देने के आधे घंटे बाद पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जीरकपुर निवासी विपुल शर्मा और तुषार अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-26 के एक क्लब में पार्टी करने आए थे। रविवार रात करीब 9 बजे पर्ची कटवाकर उन्होंने अपनी कार पार्किंग में खड़ी कर दी और क्लब में चले गए। रात करीब 11 बजे जब क्लब से बाहर आए तो देखा कार के आगे और पीछे के शीशे टूटे पड़े हैं। गाड़ी के पास पत्थर भी पड़े थे।
अब सेक्टर-26 थाना पुलिस आरोपियों की तलाश मेें सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पीड़ित विपुल ने बताया कि कॉल करने के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। विपुल ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना कार्रवाई किए रिपोर्ट लिखकर चलती बनी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से 100 मीटर दूर रोजाना सेक्टर-26 थाने का नाका लगता है, लेकिन शरारती तत्व आसानी से गाड़ी के शीशे तोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
बॉक्स
बीते साल 31 अक्तूबर को मॉब क्लब के बाहर चली थी गोली
बता दें कि 31 अक्तूबर को सेक्टर-26 स्थित मॉब क्लब के बाहर एक कार पर पैर रखकर जूते के फीते बांधने से गुस्साए चालक ने अंबाला निवासी सिमरन पर गोली चला दी थी। गोली उसकी टांग को छूते हुए निकल गई थी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर फिरोजुपर निवासी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया था जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। उधर, पुलिस 90 दिनों में अदालत में चालान भी पेश नहीं कर सकी, इस कारण आरोपी को जमानत मिल गई।