{"_id":"5dd4f7b68ebc3e54dc19f6ff","slug":"misbehave-with-boy-and-his-fiance-inside-gurudwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ साहिबः गुरुद्वारा साहिब में बैठे जोड़े को अपमानित कर युवक से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहगढ़ साहिबः गुरुद्वारा साहिब में बैठे जोड़े को अपमानित कर युवक से मारपीट
Wed, 20 Nov 2019 09:53 PM IST
खुशबू गोयल
लखवीर सिंह लक्की, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
लखवीर सिंह लक्की, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 20 Nov 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के भौरा साहिब में बैठे एक जोड़े को तीन सिख युवकों द्वारा अपमानित करने व लड़के से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देख है। सोशल मीडिया में दो तरफा शाब्दिक जंग छिड़ गई है जिसमें अधिकतर लोग तीन युवकों द्वारा युवक से मारपीट करने की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
मामला पुलिस के पास पहुंचने पर फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने परिवार की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान ईश्वर सिंह निवासी फतेहगढ़ साहिब के तौर पर हुई है। तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी इस मामले की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
वहीं मारपीट का शिकार हुए युवक ने पुलिस को दिए बयान में लिखवाया है कि 19 नवंबर की सुबह वह अपनी मंगेतर के साथ गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने के लिए गए थे। वहां पहुंचे तीन युवकों ने दोनों को अपमानित किया और उससे मारपीट की। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अजमेर सिंह ने कहा कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
बहुत बुरी बात है कि कुछ लोग खुद ही कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं जो अतिनिंदनीय हैं। किसी ना किसी रूप में कुछ लोग सिख संस्थाओं को बदनाम करने में लगे हुए हैं। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। मैं इस मामले में पीड़ित लड़के को गुरुद्वारा साहिब की मैनेजमेंट से मिले सहयोग का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करवाई है। -ज्ञानी हरप्रीत सिंह, कार्यकारी जत्थेदार, श्री अकाल तख्त साहिब