{"_id":"580238ad4f1c1b691a28e506","slug":"minor-raped-by-two-youths-were-kidnapped-from-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर से उठाकर दो युवकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, हरिद्वार भी ले गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से उठाकर दो युवकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, हरिद्वार भी ले गए थे
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Sat, 15 Oct 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नाबालिग लड़की ने किलोई के दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एक आरोपी ने नाबालिग को हरिद्वार में हवस का शिकार बनाया तो दूसरे ने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर किलोई के विजय और निशांत के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि वह गांव के ही स्कूल में पढ़ाई करती है। पीड़िता का कहना है कि 27 जून को आरोपी निशांत उसे बहला फु सलाकर अपने साथ हरिद्वार ले गया। यहां पर आरोपी ने एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने 15 दिनों तक बंधक बनाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। इसके साथ ही, धमकी दी कि यदि किसी को कुछ भी बताया तो पूरे परिवार को जान से मार देगा।

बहला फुसलाकर हरिद्वार ले जाकर बनाया हवस का शिकार
15 दिन बाद आरोपी ने नाबालिग को उसके घर छोड़ दिया। उस समय नाबालिग ने आरोपी के डर से घर में कुछ नहीं बताया। कई महीनों तक पीड़िता ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। नाबालिग 13 अक्तूबर को अपने घर पर सो रही थी।
तभी आरोपी विजय बहाने से उसे अपने दूसरे घर ले गया। यहां पर आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। सुबह होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने सारी बात परिजनों को बताई। नाबालिग की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई देवी रानी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।