फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor girl kidnapped and burnt alive in Patiala, Punjab

पटियाला में नाबालिग लड़की को अगवा कर जिंदा जलाया, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Thu, 25 Apr 2019 01:04 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: देव कश्यप Updated Thu, 25 Apr 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Minor girl kidnapped and burnt alive in Patiala, Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

पटियाला के एक गांव में नाबालिग लड़की को दो युवकों ने अगवा कर जिंदा जला दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे जिंदा जलाया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी बुटीक का काम करती थी। दीपू और रशपाल उसे आते-जाते तंग करते थे। लड़की ने इस हरकत के बारे में घर में बताया। इस पर उन्हें कई बार चेतावनी दी। इसका बदला लेने के लिए सोमवार को उन्होंने लड़की को अगवा कर लिया। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर लगाने के बाद आखिरकार शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन


बुधवार को शाम लड़की की बुरी तरह जली हुई लाश मिली। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वारदात के बाद गांव में काफी तनाव बना हुआ है। लोगों ने आरोपियों का पुतला फूंककर सख्त कार्रवाई की मांग की। गांव में तनाव की स्थिति होने से पातड़ां और शुतराना थाना की पुलिस तैनात की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed