फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ministers and MLAs remained absent in Punjab Vidhansabha during Question Hour

Punjab Budget Session: प्रश्नकाल के दौरान गैरहाजिर रहे मंत्री और विधायक, विधानसभा अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Mon, 06 Mar 2023 07:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 06 Mar 2023 07:28 PM IST
सार

मंत्रियों की गैर हाजिरी की तरफ स्पीकर का ध्यान उस समय गया, जब विधायक बलकार सिंह से सवाल पूछने के लिए आवाज लगाई गई। तब पता चला कि विधायक बलकार सिंह सदन में मौजूद नहीं थे, जबकि उनके सवाल का जवाब देने के लिए लोक निर्माण मंत्री मौजूद थे।

विज्ञापन
Ministers and MLAs remained absent in Punjab Vidhansabha during Question Hour
पंजाब विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को सदन से दो मंत्रियों के गैर-हाजिर रहने के कारण विधायकों के पांच सवालों को अगले दिन के लिए टाल दिया गया। हालांकि करीब 16 विधायक भी प्रश्नकाल के दौरान सदन में देरी से पहुंचे। मंत्रियों और विधायकों की गैरहाजिरी से विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां काफी नाराज हुए।

विज्ञापन


स्पीकर ने संसदीय कार्य मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर से कहा कि वह अपने मंत्रियों से बात करें कि प्रश्नकाल के दौरान मंत्रियों का सदन में उपस्थित रहना जरूरी है ताकि विधायकों द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब मिल सकें। साथ ही प्रश्नकाल की मर्यादा भी बनी रहे। डॉ. निज्जर ने स्पीकर को भरोसा दिलाया कि वह मंत्रियों से बात करेंगे। स्पीकर ने सदन में कहा कि मंत्री और विधायक अपनी हाजिरी यकीनी बनाएं। किसी मंत्री को अगर बहुत जरूरी काम है तो वह अपने स्थान पर किसी अन्य मंत्री को विधायकों के सवालों के जवाब देने के लिए अधिकृत करके ही जाएं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरु हुई तो स्पीकर ने सबसे पहले प्रश्नकाल की अनुमति दी लेकिन इस समय शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा समेत करीब डेढ़ दर्जन विधायक उपस्थित नहीं थे। हालांकि इस समय सदन के नेता व मुख्यमंत्री भगवंत मान भी नहीं पहुंचे थे। वहीं, विपक्ष के बैंचों पर अकाली दल की विधायक गनीव कौर मजीठिया गैरहाजिर थीं। मंत्रियों की गैरहाजिरी की तरफ स्पीकर का ध्यान उस समय गया जब विधायक बलकार सिंह को सवाल पूछने के लिए आवाज लगाई गई। तब पता चला कि विधायक बलकार सिंह सदन में मौजूद नहीं थे जबकि उनके सवाल का जवाब देने के लिए लोक निर्माण मंत्री मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed