फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister's call not received, GM-operative Bank suspended

मंत्री का फोन रिसीव नहीं करने पर को-ऑपरेटिव बैंक के जीएम सस्पेंड

Thu, 24 Nov 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 24 Nov 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
Minister's call not received, GM-operative Bank suspended
- फोटो : Demo Pic
प्रदेश के राज्य सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर का फोन नहीं उठाने वाले को-ऑपरेटिव बैंक के जरनल मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया है। मंत्री के आदेश के बाद निलंबन आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के राज्य सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर बुधवार सुबह करीब 8 बजे हिसार पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सहकारिता मंत्री ने अपने मोबाइल से को-ऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक केके कुंडू को करीब 8.15 से 8.30 के बीच कॉल किया। उनके पीए ने भी अपने मोबाइल से कॉल किया। कॉल रिसीव नहीं होने पर मंत्री को गुस्सा आ गया। बताया जा रहा है कि मंत्री ने मंगलवार की शाम को भी निर्देश भिजवाया था।
विज्ञापन


देर शाम स्टेनो ने इस बारे में जीएम को सूचना भी दी थी। उन्होंने तुरंत चंडीगढ़ को-ऑपरेटिव मुख्यालय को निर्देश दिए कि जीएम केके कुंडू को निलंबित किया जाए। दोपहर करीब 12.30 बजे ई-मेल के जरिए केके कुंडू को यह आदेश भेज दिए गए हैं। उन्हें निलंबित करने के साथ ही मुख्यालय चंडीगढ़ से अटैच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में महाप्रबंधक केके कुंडू ने कहा कि मंगलवार देर शाम तक बैंक में कैश के लिए इंतजार कर रहे थे। देर रात स्टेनो ने मैसेज दिया कि सुबह दस बजे सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचेंगे। मैं स्टाफ के साथ करीब दस बजे रेस्ट हाउस पहुंचा तो बताया गया कि मंत्री तो सुबह करीब 9 बजे ही चले गए हैं। इसके बाद हम बैंक आकर काम निपटाने लगे। दोपहर करीब साढे़ 12 बजे निलंबन के आदेश आए हैं। कुछ लोगों ने बताया कि मंत्री की ओर से 8 से साढे़ 8 बजे के बीच कॉल किया गया था, जो रिसीव नहीं हुआ तो निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed