फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister of the siege, had a meeting time

मंत्री का किया घेराव, मिला मीटिंग का टाइम

Fri, 06 Dec 2013 01:51 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Fri, 06 Dec 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
Minister of the siege, had a meeting time
फेज-8 स्थित पंचायत एवं विकास भवन के अंदर ही वीरवार को रूरल हेल्थ फार्मासिस्टों ने पंचायमंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा का घेराव किया। करीब आधे घंटे तक फार्मासिस्टों ने मंत्री को रोके रखा। इसके बाद मंत्री ने उन्हें 11 दिसंबर को मीटिंग का समय दिया। साथ ही फार्मासिस्टों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों को पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद फार्मासिस्टों ने उन्हें वहां से निकलने दिया।
विज्ञापन


वहीं, रूरल हेल्थ फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने साफ किया है कि मीटिंग यदि बेनतीजा रही। तो वे 12 दिसंबर से अपना काम बंद कर देंगे। इस दौरान लोगों को आने वाली मुश्किलों के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। इससे पहले वीरवार सुबह राज्य के विभिन्न जिलों के रूरल हेल्थ फार्मासिस्ट विकास भवन के बाहर जुटे हुए थे। मौके पर काफी संख्या में पुलिस के जवान भी तैनात थे। इसी बीच पंचायत मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा विकास भवन पहुंच गए।
विज्ञापन


जैसे ही फार्मासिस्टों को इसकी सूचना मिली। वह विकास भवन के गेट के अंदर घुसने के प्रयास करने लगे। लेकिन, पुलिस जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। परंतु फार्मासिस्ट कोशिश कर पंचायत भवन के कैंपस में पहुंच गए। जैसे ही मंत्री मीटिंग लेकर बाहर निकले। उन्होंने उनका घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद मंत्री ने फार्मासिस्टों को 11 दिसंबर को मीटिंग का टाइम दिया। तब जाकर फार्मासिस्ट शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed