फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Navjot singh sidhu question on Air Strike

नवजोत सिद्धू ने ट्वीट कर उठाया सवाल, एयर स्ट्राइक में कितने आतंकी मरे, क्या यह चुनावी हथकंडा था

Tue, 05 Mar 2019 09:07 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 05 Mar 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
Minister Navjot singh sidhu question on Air Strike
कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अब भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के दौरान बड़ी संख्या में आतंकवादियों के मारे जाने पर सवाल खड़ा कर दिया है। सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर सिद्धू ने लिखा- क्या 300 आतंकवादी मारे गए, हां या ना? आखिर इस एयर स्ट्राइक का उद्देश्य क्या था? आप आतंकवादी उखाड़ रहे थे या पेड़? क्या यह चुनावी हथकंडा था? सिद्धू ने लिखा कि भारतीय सेना पर सियासत बंद होनी चाहिए। 

विज्ञापन


राजनीति की आड़ में सेना का इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्वीट के आखिर में सिद्धू ने हिंदी में लिखा- ऊंची दुकान, फीका पकवान। इससे करीब एक घंटा पहले भी सिद्धू ने एक ट्वीट करते हुए लिखा- स्किम्ड मिल्क को क्रीम बताया जा रहा है, जो कुछ दिख रहा है, वैसा शायद ही कभी होता है। यहां उन्होंने हिंदी में एक गीत के बोल भी इस ट्वीट में लिखे- क्या मिलिए ऐसे लोगों से जिनकी फितरत छुपी रहे, नकली चेहरा सामने आए असली सूरत छुपी रहे। 
विज्ञापन


खास बात यह भी है कि सिद्धू ने अपने इस ट्वीट से भी पहले सोमवार को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि- आज मौन रहूंगा, ध्यान में लीन रहूंगा, शिव शक्ति के संचय का पुण्य पर्व है। हालांकि मौन रहने की घोषणा के एक घंटे बाद ही उन्होंने एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए दो ट्वीट लिख डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed