फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Khuddian handed over appointment letters to newly appointed employees.

Chandigarh News: मंत्री खुड्डियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Wed, 07 Oct 2026 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Minister Khuddian handed over appointment letters to newly appointed employees.
चंडीगढ़। पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मंगलवार को मत्स्य पालन विभाग में नवनियुक्त दो उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिनमें एक मल्टीपर्पज फिशरीज स्किल्ड वर्कर और एक फिशरमैन (मछली पालक) शामिल है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ये नियुक्तियां उस निरंतर भर्ती अभियान का हिस्सा हैं, जिसके तहत मत्स्य पालन विभाग में वर्ष 2022 से अब तक 55 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भर्ती की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इससे विभाग की प्रशासनिक, तकनीकी एवं कार्यकारी क्षमता में काफी वृद्धि हुई है। खुड्डियां ने कहा कि मत्स्य पालन अधिकारियों से लेकर तकनीकी अमले और कुशल कामगारों तक विभिन्न कैडरों में योग्य युवाओं को शामिल करके हम न केवल विभागीय कामकाज को सुचारू बना रहे हैं, बल्कि अपने मछली पालकों को बेहतर सेवाएं और तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाना भी सुनिश्चित कर रहे हैं। इससे मछली उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed