{"_id":"64a8164d653bf8750e0acc03","slug":"minister-flying-squad-caught-government-bus-drivers-stealing-oil-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: तय रूट पर नहीं चल रही थीं बसें, ड्राइवरों को तेल चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: तय रूट पर नहीं चल रही थीं बसें, ड्राइवरों को तेल चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा
Fri, 07 Jul 2023 07:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 Jul 2023 07:16 PM IST
सार
बलाचौर में अमृतसर-2 डिपो की बस को अनाधिकृत ढाबे पर खड़ा पाया गया। इस मामले में ड्राइवर रणजीत सिंह और कंडक्टर जगजीत सिंह को रिपोर्ट किया गया है। परिवहन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को इन मामलों में नामजद ड्राइवरों और कंडक्टरों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की सरकारी बसों में कई जगह ड्राइवर खुद ही तेल चोरी करते हैं तो कई जगह बसें अपने वास्तविक रूट पर चलती नहीं हैं। यह खुलासा मिनिस्टर फ्लाइंग स्क्वायड की जांच में हुआ। इतना ही नहीं एक बस को अनाधिकृत ढाबे पर खड़ा पाया गया। सूबे के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने विभाग के अधिकारियों को इन मामलों में शामिल ड्राइवरों और कंडक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
मिनिस्टर फ्लाइंग स्क्वायड ने हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। सिरसा बस स्टैंड में गुरुवार रात 10:30 बजे की चेकिंग के दौरान पनबस डिपो रूपनगर की बस के ड्राइवर राजपाल सिंह को करीब 20 लीटर डीजल चोरी करते हुए रंगे-हाथों काबू किया। इसी तरह हिसार (हरियाणा) के बस स्टैंड में रात के समय चेकिंग के दौरान पनबस डिपो श्री मुक्तसर साहिब की बस के ड्राइवर लखविंदर सिंह को करीब 15 लीटर डीजल चोरी के मामले में रिपोर्ट किया गया है जबकि एक बस अनाधिकृत रूट पर चल रही थी।
विज्ञापन
इस मामले में मुल्लांपुर दाखा में चेकिंग के दौरान ड्राइवर बलदेव सिंह और कंडक्टर हरपाल सिंह को पकड़ा गया। ये लोग वास्तविक रूट पर सवारियों को छोड़कर विभाग को वित्तीय नुकसान पहुंचा रहे थे। फिरोजपुर डिपो की यह बस मुल्लांपुर बस स्टैंड के बजाय पुल पर से ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन
बलाचौर में अमृतसर-2 डिपो की बस को अनाधिकृत ढाबे पर खड़ा पाया गया। इस मामले में ड्राइवर रणजीत सिंह और कंडक्टर जगजीत सिंह को रिपोर्ट किया गया है। परिवहन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को इन मामलों में नामजद ड्राइवरों और कंडक्टरों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है।