{"_id":"6852d849dc1fd4617806458a","slug":"minister-dr-ravjot-lodged-a-police-complaint-against-majithia-chandigarh-news-c-16-1-pkl1079-740236-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक फोटो मामला: मंत्री डॉ. रवजोत ने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ दी शिकायत, कहा-मेरी छोटी बच्चियां हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक फोटो मामला: मंत्री डॉ. रवजोत ने बिक्रम मजीठिया के खिलाफ दी शिकायत, कहा-मेरी छोटी बच्चियां हैं...
Wed, 18 Jun 2025 08:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 08:46 PM IST
सार
अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री डाॅ. रवजोत सिंह की एक महिला के साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें साझा कीं थी।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते मंत्री डाॅ. रवजोत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से अपने एक्स अकाउंट पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की आपत्तिजनक तस्वीरें साझा करने के मामले में मंत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। होशियारपुर पुलिस ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है। शिकायत की एक कॉपी डीजीपी गौरव यादव और इलाके के एसएसपी को भी दी गई है।
यह भी पढ़ें: Kamal Kaur Murder: हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने क्या किया, अमृतपाल कैसे भागा यूएई? रिमांड में उगला हर सच
मजीठिया ने मंगलवार को अशोक कुमार नांगलिया नाम से बने एक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की तस्वीरों को अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया। इसके बाद मजीठिया ने कैबिनेट मंत्री की एक महिला के साथ कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कैबिनेट मंत्री ने एक्स पर कहा था कि ये तस्वीरें उनकी पूर्व पत्नी के साथ की हैं, जिन्हें एआई टूल का प्रयोग कर छेड़छाड़ कर गलत तरीके से पेश किया गया है।