फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minister Anil Vij unhappy with the review of health department in Haryana

हरियाणा में नई हलचल: स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा से अनिल विज खफा, विभाग छोड़ने की दी चेतावनी

Wed, 11 Oct 2023 09:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 11 Oct 2023 09:50 PM IST
सार

सूत्रों का दावा है कि अनिल विज ने कहा कि अगर दखल यूं ही रहा तो विभाग को छोड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इसके बाद से ब्यूरोक्रेसी और राजनीतिक गलियारों में यह मामला गूंज रहा है। मामला मुख्यमंत्री के पास भी पहुंच गया है।

विज्ञापन
Minister Anil Vij unhappy with the review of health department in Haryana
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा शुरू करने से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज खासे नाराज हैं। विज ने स्वास्थ्य विभागों की फाइलों पर हस्ताक्षर करना बंद कर दिया है। साथ ही बढ़ते दखल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग छोड़ने की चेतावनी तक दे डाली है। मामला मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंच गया है। इस हाई प्रोफाइल विवाद को लेकर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


पांच अक्तूबर को मुख्यमंत्री के सीपीएस ने हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। बताया जा रहा है कि बैठक से पहले सीएमओ की ओर से विज को भी जानकारी दी गई थी कि केंद्र सरकार की तरफ से मिले निर्देश के बाद हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की जा रही है। इसके बाद से ही विज खफा चल रहे हैं। वह सचिवालय में अपने कार्यालय में आते हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग की फाइलों पर हस्ताक्षर करने बंद कर दिए हैं। इसके अलावा, विभाग में काम के लिए आने वाले विधायकों को भी कहना शुरू कर दिया है कि स्वास्थ्य विभाग उनके पास से चला गया है। 
विज्ञापन


सूत्रों का दावा है कि विज ने कहा कि अगर दखल यूं ही रहा तो विभाग को छोड़ने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इसके बाद से ब्यूरोक्रेसी और राजनीतिक गलियारों में यह मामला गूंज रहा है। मामला मुख्यमंत्री के पास भी पहुंच गया है। हालांकि, ये भी बताया जा रहा है कि बैठक सीएम की मंजूरी के बाद ही की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ये रहे थे मौजूद

पांच अक्तूबर को पंचकूला के विश्राम गृह में हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग की एसीएस डॉ. जी अनुपमा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमा शंकर वीसी के माध्यम से जुड़े, जबकि एपीएससीएम, आयुष विभाग के महानिदेशक, सीईओ आयुष्मान भारत, महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग और एमडी एचएमएससीएल मौजूद रहे थे। बैठक में मुख्य रूप से लंबित मामलों को लेकर चर्चा की गई थी और विभाग की कार्यप्रणाली सुधार को लेकर रणनीति तैयार की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed