खेमका के तबादले के खिलाफ खुलकर आए मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की तरह भाजपा में भी तबादले की फजीहत झेल रहे आईएएस अफसर अशोक खेमका को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पूरा साथ मिला है। उन्होंने खुलकर खेमका का समर्थन किया है और प्रदेश सरकार की ओर से किए गए तबादले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि खेमका ईमानदार अफसर हैं और मैं उनके तबादले का विरोध करता हूं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैं आज भी पूरी तरह उनके साथ हूं। अनिल विज कैंट में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज ने कहा कि सरकार ने किस आधार पर अशोक खेमका का तबादला किया है, ये सरकार स्तर की बात है। लेकिन मुझे लगता है कि अशोक खेमका के तबादले की फिलहाल जरूरत नहीं थी, इसलिए मैंने इस मुद्दे पर सरकार के समक्ष अपना विरोध जता दिया है। उनके अनुसार इस मसले पर उनकी सीएम से बातचीत चल रही है।
खेमका ने राबर्ट वाड्रा मामले में अहम खुलासे किए
अनिल विज नें कहा कि अशोक खेमका ने राबर्ट वाड्रा मामले में अहम खुलासे किए थे। उस वक्त भी वे खेमका के साथ थे और आज भी खेमका के साथ हैं। अनिल विज ने अभय चौटाला की उस टिप्पणी जिसमें उन्होंने कहा था ‘विज की खुद कोई नहीं सुनता, दूसरों की लड़ाई क्या लड़ेंगें’ पर कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि सरकार में उनकी सुनवाई होती है और जनहित के हर अहम मुद्दों पर उनकी राय ली जाती है। उनके अनुसार इनेलो के पास इस वक्त कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे ऐसी बातें कर रहे हैं।
विज ने कहा कि इस वक्त खट्टर सरकार का लक्ष्य प्रदेश में सिर्फ विकास है और खट्टर सरकार पूरी तरह से विकास मामलों को ही फोकस करते हुए प्रदेश की जनता को राहत देने में जुटी हुई है। उनके अनुसार सूबे में हर वर्ग का समान विकास होगा और विकास मामलों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा।