{"_id":"6452acb06ebe1077360ac9f3","slug":"minister-aman-arora-and-other-aap-mlas-appealed-to-the-high-court-for-relief-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: मंत्री अमन अरोड़ा, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी व विधायक कुलवंत सिंह पहुंचे हाईकोर्ट, लगाई ये गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: मंत्री अमन अरोड़ा, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी व विधायक कुलवंत सिंह पहुंचे हाईकोर्ट, लगाई ये गुहार
Thu, 04 May 2023 12:22 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 May 2023 12:22 AM IST
सार
याचिका में बताया गया कि तीन अक्तूबर 2021 को लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में याचिकाकर्ता ने अपने साथियों के साथ चंडीगढ़ में राज्यपाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के चलते चंडीगढ़ पुलिस ने यह एफआईआर दर्ज की दी थी।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा समेत पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी और विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी ने राज्यपाल आवास के बाहर प्रदर्शन मामले में दर्ज एफआईआर को खारिज करने के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। इस मामले में हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
याचिका दाखिल करते हुए अमन अरोड़ा, जय कृष्ण रोड़ी व कुलवंत सिंह ने याचिका दाखिल करते हुए उनके खिलाफ अक्तूबर 2021 को दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की। याचिका में बताया गया कि तीन अक्तूबर 2021 को लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में याचिकाकर्ता ने अपने साथियों के साथ चंडीगढ़ में राज्यपाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
इस प्रदर्शन के चलते चंडीगढ़ पुलिस ने यह एफआईआर दर्ज की दी थी। इस मामले में दिल्ली के आप विधायक जरनैल सिंह को चंडीगढ़ की जिला अदालत 29 अक्तूबर 2022 को जमानत भी दे चुकी है। एफआईआर रद्द करने से जुड़ी उनकी याचिका पर हाईकोर्ट ने ट्रायल पर 19 मई तक रोक लगाते हुए चंडीगढ़ प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांग चुका है।
विज्ञापन