फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mining and construction will not take place within 30 meters of protected monuments.

Chandigarh News: संरक्षित स्मारकों के 30 मीटर के दायरे में नहीं होगा खनन व निर्माण

Fri, 05 Jul 2024 08:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 08:43 PM IST
विज्ञापन
Mining and construction will not take place within 30 meters of protected monuments.
हरियाणा सरकार की ओर से जारी हुए आदेश, 11 सुरक्षित घोषित स्मारकों की सूची भी जारी
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में अब संरक्षित स्मारकों के 30 मीटर के दायरे में न तो खनन हो सकेगा और न ही कोई निर्माण हो सकेगा। हरियाणा सरकार ने स्मारकों के 30 मीटर के क्षेत्र को प्रतिबंधित और विनियमित घोषित कर दिया है। इस संबंध में विरासत व पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव कला रामचंद्रन की ओर से अधिसूचना भी जारी की गई है। साथ ही विभाग ने 11 सुरक्षित घोषित स्मारक व स्थलों की सूची भी जारी की है।

विभाग ने इसी साल जनवरी में इस विषय पर हितधारकों से आपत्तियां और सुझाव मांगे थे। पहले विभाग की ओर से संरक्षित स्मारकों के 15 मीटर दायरे में खनन नहीं करने और 30 मीटर क्षेत्र में किसी भी निर्माण के लिए प्रतिबंध लगाने के लिए सुझाव मांगे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने सुझाव व आपत्तियां भी दी। उसके बाद तय किया गया कि अब संरक्षित स्मारकों के 30 मीटर के दायरे में न तो खनन हो सकेगा और न ही भवन निर्माण। विभाग की ओर से घोषित सुरक्षित स्मारक में पलवल के गांव गढ़ी पट्टी का प्राचीन स्थल कांची खेड़ा, नूंह के गांव पल्ला स्थित शेख मुस्सा की दरगाह व झूलती मीनार, गुरुग्राम के सोहाना में स्थित लाल गुंबद, सोहाना का ही कुतुब खान की मस्जिद, होडल स्थित सती का तालाब व छतरी, जींद के धरौंद खेड़ा का प्राचीन स्थल धरौंद खेड़ा, जींद के जफरगढ़ का किला, गांव भट्टू का प्राचीन टीला कर्ण कोट, लोहारू का लोहारू किला, बल्लभगढ़ का रानी की छतरी व तालाब, हिसार का प्राचीन टीला मुगलपुरा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed