फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mini tractors start with kick

गजब! एक किक से स्टार्ट होता है ये मिनी ट्रैक्टर

Sat, 17 May 2014 09:05 AM IST
जसवीर सिंह भट्टी/अमर उजाला, संगरूर
जसवीर सिंह भट्टी/अमर उजाला, संगरूर Updated Sat, 17 May 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
mini tractors start with kick

गांव बखोपीर के जसवीर चानी ने स्कूटर का इंजन लगाकर एक ऐसा मिनी ट्रैक्टर तैयार किया है जो चाबी से नहीं, किक से स्टार्ट होता है।

विज्ञापन


इस छोटे से ट्रैक्टर की ट्राली में सात क्विंटल तक वजन भरकर कहीं भी ले जाया जा सकता है। यह अस्सी किलोमीटर तक की स्पीड पर चल सकता है और पैंतालीस किलोमीटर प्रति लीटर की एवरेज देता है।

दो साल पहले पैडल से चलने वाला ट्रैक्टर बनाया
बारहवीं के बाद आईटीआई कर चुके 18 साल के चानी ने बताया कि उसे बचपन से ही लोहे और लकड़ी की वस्तुएं बनाने का शौक था। करीब दो साल पहले उसके दिमाग में मिनी ट्रैक्टर बनाने का ख्याल आया और उसने इस पर काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पहले उसने घर में पड़ी लोहे की स्क्रैप के साथ करीब एक साल में एक ऐसा मिनी ट्रैक्टर बना दिया जो पैडल के साथ चलता था। इसके बाद उसके मन में इस ट्रैक्टर में इंजन फिट करने की इच्छा जागी। इस पर उसने बजाज स्कूटर का इंजन इस मिनी ट्रैक्टर में फिट कर इंजन चालित ट्रैक्टर बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महीने में बना ट्रैक्टर
चानी के मुताबिक इस ट्रैक्टर को बनाने में उसेे करीब चार महीने का समय लगा। इसे बनाने पर उसका करीब 90 हजार रुपये खर्च आया है। चानी ने बताया कि मिनी ट्रैक्टर बनाने में कामयाब होने के बाद अब उसके मन में एक हवाई जहाज बनाने की इच्छा है।


परिवार ने हमेशा रोका
उसके पिता बलदेव सिंह चानी राजगीरी का काम करते है और माता स्वर्णजीत कौर एक गृहिणी है। चानी गरीब परिवार से है और इस कारण उसके अभिभावक उसे हमेशा ट्रैक्टर बनाने पर पैसे खर्च करने से रोकते थे लेकिन उसने हौसला नहीं छोड़ा और उसी हौसले की बदौलत वह इस छोटे आकार वाले ट्रैक्टर को बनाने में कामयाब हुआ। उसके द्वारा तैयार किए इस मिनी ट्रैक्टर में वो सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं जो एक बड़े ट्रैक्टर में होती हैं।

ट्रैक्टर में सुविधाएं

- ट्राली पर लिफ्ट लगी है
- जेनरेटर चलाने के लिए पीटीओ
- सीट एडजस्ट की जा सकती है
- पांच व्यक्तियों के बैठने की सुविधा
- चार गियर वाला मिनी ट्रैक्टर किक से स्टार्ट होता है।
- 80 किलोमीटर की स्पीड
- 45 किलोमीटर की एवरेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed