फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mini Covid Care Center now will helpful in third wave of Corona

चंडीगढ़: कोरोना संक्रमितों की संख्या घटी, लाखों खर्च कर बने मिनी कोविड केयर सेंटर अब तीसरी लहर में आएंगे काम 

Wed, 26 May 2021 12:00 PM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 26 May 2021 12:00 PM IST
सार

सात सेंटरों के 292 बेड पर 160 कोरोना के मरीज भर्ती हैं। इन केंद्रों में 45 प्रतिशत बेड खाली हैं। संस्थाओं ने लाखों खर्च कर व्यवस्था बनाई है। प्रशासन फिलहाल इन्हें नहीं हटाना चाहता।
 

विज्ञापन
Mini Covid Care Center now will helpful in third wave of Corona
मिनी कोविड सेंटर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चंडीगढ़ में बीते कुछ दिनों से कोरोना के सक्रिय मामलों में काफी कमी आई है। रिकवरी रेट के बढ़ने से ज्यादा मरीज ठीक होकर अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि शहर में विभिन्न संस्थाओं ने जो मिनी कोविड केयर सेंटर बनाए हैं, उनका भविष्य में क्या होगा। क्या उन्हें हटा दिया जाएगा या फिर हमेशा के लिए वहीं रहने दिया जाएगा।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में वर्तमान में सात मिनी कोविड केयर सेंटर और एक डीआरडीओ का क्वारंटीन सेंटर चल रहा है। सातों सेंटरों को शहर के समाजसेवी संस्थाओं व बिजनेसमैन ने अपने खर्चे पर तैयार किए हैं। वर्तमान में सात सेंटरों में 292 बेड की व्यवस्था है, जिनमें मंगलवार शाम तक 160 मरीज भर्ती थे। करीब 45 प्रतिशत बेड खाली हैं। हालांकि, इन सेंटरों को तैयार करने में लाखों का खर्च आया है। सिर्फ सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन की पाइपलाइन बिछाने के लिए कुछ सेंटरों के संचालकों ने लाखों रुपये खर्च किए हैं। ऐसे में जब कोरोना के सक्रिय मरीज कम हो रहे हैं, तो इन सेंटरों का क्या होगा।
विज्ञापन


 
इस पर शहर में सभी मिनी कोविड केयर सेंटर के इंचार्ज यशपाल गर्ग ने बताया कि सभी सेंटर संचालकों ने काफी मेहनत और बहुत अच्छा काम किया है। काफी पैसे खर्च कर ऑक्सीजन के साथ ये अस्पताल बनाए हैं, इसलिए इन्हें फिलहाल हटाना उचित नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यशपाल गर्ग ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर की चर्चाएं भी अब तेजी से होने लगी हैं, इसलिए इन्हें तीसरी लहर के लिए भी बैकअप में रखा जा सकता है। इस बारे में कोई आखिरी फैसला प्रशासक वीपी सिंह बदनौर एक-दो दिनों में लेंगे।

बीते दिनों यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने भी अमर उजाला से बातचीत में कहा था कि मिनी कोविड केयर सेंटरों का इस्तेमाल अब तीसरी लहर के लिए किया जाएगा। शहर में कोरोना की संक्रमण की दर 8.6 प्रतिशत तक पहुंच गई है। ऐसे में अधिकारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में रोजाना के केसों की संख्या दो डिजिट में पहुंच जाएगी।

प्रशासन ने प्रबंधकों को सौंपा सूद धर्मशाला व धन्वंतरि अस्पताल

कोरोना के कम होते मरीजों की संख्या को देखते हुए यूटी प्रशासन ने मंगलवार को सूद धर्मशाला व धन्वंतरि अस्पताल को पूरी तरह से खाली कर दिया और उनके प्रबंधको को सौंप दिया। बीते दिनों प्रशासन ने फैसला लिया था कि अब इन दोनों जगहों पर नए मरीजों को भर्ती नहीं करेंगे। मंगलवार को जो कुछ मरीज यहां भर्ती थे, उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया और फिर इन्हें प्रशासन की ओर से खाली कर दिया गया।

सूद धर्मशाला में मरीजों को रखने के लिए प्रशासन को रोजाना 90 हजार रुपये किराया देना पड़ रहा था। अन्य खर्चे अलग थे, इसलिए इन्हें खाली करने पर प्रशासन की रोजाना लाखों की बचत होगी। अब जो भी कोरोना के कम गंभीर मरीज हैं, उन्हें मिनी कोविड सेंटरों में ही भर्ती किया जा रहा है।

यह है सेंटरों की स्थिति (मंगलवार शाम 7.30 तक)
स्थान                                                कुल बेड        मरीज भर्ती

वर्किंग वुमेन हॉस्टल, सेक्टर-23                 50                 48
इंदिरा हॉलीडे होम, सेक्टर-24                  47                 47
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर-34                     50                21
श्री अरबिंदो स्कूल, सेक्टर-27                    25                23
कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-47                        20               11
जीएमएसएसएस, सेक्टर-8                         50               03
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर-43                       50               07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed