फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mini bus hit collision to girl, dead

स्कूल जा रही छात्रा को मिनी बस ने रौंदा, मौत

Mon, 20 Jul 2015 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला) Updated Mon, 20 Jul 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
mini bus hit collision to girl, dead

भाई के साथ स्कूल जा रही छात्रा को पीछे से आ रही मिनी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। हादसा पिंजौर-बद्दी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंजौर ब्लॉक के गांव गरीड़ा के पास हुआ।

विज्ञापन


कीरतपुर स्थित भट्टे के मुंशी ने बताया कि देवबंद उत्तरप्रदेश निवासी यासीन अपने परिवार के साथ भट्ठे पर रहकर यहां लेबर का काम करता है। यासीन की बेटी गुलशाना (11) बसौंला के स्कूल में पांचवीं में पढ़ती थी। वह सुबह गांव कीरतपुर से गांव बसौंला स्थित स्कूल में अपने भाई के साथ जा रही थी।
विज्ञापन


वह गरीड़ा पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो  बद्दी की ओर से पिंजौर आ रही मिनी बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद बस चालक ही गुलशाना को जेएन शोरी अस्पताल लेकर गया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस कब्जे में ले ली है। कालका सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed