फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   milkha singh running in awareness walkthon on world arthritis day

वर्ल्ड ऑर्थराइटिस डे पर अवेयरनेस वॉकथॉन, सुखना तक दौड़े मिल्खा सिंह

Tue, 11 Oct 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Oct 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
milkha singh running in awareness walkthon on world arthritis day
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह - फोटो : अमर उजाला
विश्व आर्थराइटिस डे पर चंडीगढ़ पीजीआई ने अवेयरनेस वॉक का आयोजन किया, जिसमें फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने हिस्सा लिया। पीजीआई इंटरनल मेडिसिन के रुह्मेटालॉजी विंग की ओर से आर्थराइटिस अवेयरनेस वॉक का आयोजन किया गया। लोगों में आर्थराइटिस के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए विशेष तौर पर फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि यदि हेल्दी रहना है तो अनुशासन बहुत जरूरी है। अनुशासन के बिना स्वस्थ्य नहीं रहा जा सकता। इसके लिए अच्छा खान-पान का भी ध्यान रखना जरूरी है। वॉक में पीजीआई फैकल्टी, स्वास्थ्य कर्मी, पेशेंट और शहरवासी शामिल हुए। वॉक के दौरान डॉक्टरों ने हाथ पर तख्तियां पकड़ रखी थी।
विज्ञापन


वॉकाथन के सुखना लेक पहुंचने पर डॉ. अमन शर्मा ने लोगों को गठिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि गठिया का मरीज पहली या दूसरी स्टेज पर आता है तो उसकी बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए रुह्मेटालॉजिस्ट (गठिया स्पेशलिस्ट) के पास जाना जरूरी होता है। कुछ गठिया का इलाज जल्दी होता है, जबकि कुछ में समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ गठिया के रोग में दवाएं ताउम्र चलती हैं। इसकी दवाएं सस्ती होती हैं। उन्होंने आखिरी में यही कहा कि आज भी लोग समझते हैं कि गठिया का इलाज नहीं है, जबकि ये अब बीते दिनों की बात है। इस मौके पर लोग मिल्खा सिंह के साथ अपनी सेल्फी लेते नजर आए। इस दौरान पीजीआई के पूर्व डायरेक्टर वाइके चावला भी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed