फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   milkha singh, Kathleen Win, sukhna lake, running between milkha singh and Kathleen Win

मिल्खा सिंह के साथ रेस लगाएंगी कनाडा की कैथलीन विन

Tue, 02 Feb 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
milkha singh, Kathleen Win, sukhna lake, running between milkha singh and Kathleen Win

बुधवार को सुखना का नजारा देखने लायक होगा, जब फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह और कनाडा के ओंटारियो की प्रीमियर कैथलीन विन एक किलोमीटर साथ-साथ दौड़ेंगे। मिल्खा सिंह का कहना है कि यह रेस कंपटीशन नहीं, यह तो भारत और कनाडा की दोस्ती की रफ्तार है, जोकि आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत के दौरान फ्लाइंग सिख मिल्खा ने बताया कि पिछले साल 15 अगस्त को जब मुझे कनाडा के टोरंटो में एक सम्मान समारोह में बुलाया गया था तो वहां उनकी मुलाकात प्रीमियर कैथलीन विन से हुई थी।
विज्ञापन


वह अपने जमाने में शानदार एथलीट रहीं हैं और 400 मीटर रेस दौड़ी थीं और अब मैराथन में ही हिस्सा लेती हैं। एक एथलीट रहने के नाते वह मुझे जानती थीं कि मैं मिल्खा सिंह हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मान समारोह में मिलने के बाद कैथलीन ने उन्हें कहा कि वह एक दिन आपके साथ दौड़ना चाहती हैं। इस ऑफर को मिल्खा ने हंसते-हंसते स्वीकार कर लिया था।

लेक पर दौड़ना सबसे बेहतर
मिल्खा सिंह ने बताया था कि चंडीगढ़ में रनिंग के लिए सुखना से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती। मिल्खा सिंह के दौड़ पर हामी भरने के बाद कैथलीन ने कहा था कि जब वह चंडीगढ़ आएंगी तो सुखना लेक पर ही आपके साथ रेस लगाएंगी।


दौड़ नहीं फ्रेंडली रन है
मिल्खा सिंह ने कहा कि यह दौड़ कोई कंपटीशन नहीं है। यह तो एक किलोमीटर की फ्रेंडली रन है। मिल्खा सिंह से जब उनकी फिटनेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरी उम्र 88 वर्ष हो चुकी है। मुझे बाहर की चीजें पसंद नहीं हैं। घर का खाना खाता हूं। स्वस्थ रहने के लिए दूसरों को प्रेरणा देता हूं कि जीवन अधिक जीना है तो दौड़ और एक्सरसाइज करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed