{"_id":"5766c7604f1c1bd37411b742","slug":"milakha-singh-advice-to-youth-on-international-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मिल्खा सिंह ने दी युवाओं को नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मिल्खा सिंह ने दी युवाओं को नसीहत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
मिल्खा सिंह
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उड़न सिख मिल्खा सिंह का कहना है कि यह केवल एक इवेंट बनकर नहीं रहना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास की सराहना करते हुए मिल्खा ने युवा पीढ़ी को नसीहत देते हुए कहा कि इसमें भाग लेने के लिए एक दूसरे से होड़ मचाने की बजाय मन की इच्छा शक्ति से काम लेना चाहिए।
विज्ञापन
मिल्खा के अनुसार योग हमारी दिनचर्या में शामिल होना चाहिए। साथ ही जॉगिंग भी जरूरी है। उनका कहना है कि आज वह 89 वर्ष के हो चुके हैं, वह इसके सहारे फिट रहने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में एक मैराथन को फ्लेग ऑफ करने के बाद रविवार दोपहर शहर लौटने पर मिल्खा सिंह ने कहा कि योग को हमें अपनी रोजाना की जिदंगी में अमल में लाना होगा। इसमें कभी-कभार से काम नहीं चलने वाला है। यह हमें रोग मुक्त करता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योग खासकर ऑफिर में काम करने वालाें को जरूर करना चािहए जो कर्मचारी अपने दफ्तर में एक ही सीट पर 8-10 घंटे तक कार्य करते हैं उनके लिए योग एक बेहतर एक्सरसाइज है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेने के सवाल पर उनका कहना था कि उन्हें निमंत्रण मिलता है तो वह इसमें हिस्सा लेंगे।