फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Migrant workers protests at DC office in Amritsar of Punjab

तीन दिन स्टेशन पर गुजारने के बाद टूटा प्रवासी मजदूरों का सब्र, अमृतसर में डीसी दफ्तर घेरा

Wed, 03 Jun 2020 08:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Jun 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Migrant workers protests at DC office in Amritsar of Punjab
डीसी दफ्तर के बाहर प्रवासी मजदूरों का धरना।

अमृतसर में प्रवासी मजदूरों ने बुधवार की सुबह डिप्टी कमिश्नर शिव दुलार सिंह ढिल्लों के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। यह मजदूर बच्चों, महिलाओं, बुजुर्ग माता-पिता और सामान के साथ तीन दिन पहले इस उम्मीद से स्टेशन पहुंचे थे कि उनको घर जाने के लिए ट्रेन मिल जाएगी और वह किराए का अपना मकान भी खाली कर आए थे, इसलिए वापस भी नहीं जा सके। ट्रेन न मिलने की वजह से उन्हें स्टेशन के बाहर तीन रातें बितानी पड़ी। समाज सेवी संस्थाओं ने मजदूरों को खाना खिलाया है। 

विज्ञापन


मजदूर बिहार व छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। इनमें से कुछ मजदूर ईंट भट्ठों में काम करते हैं। कुछ रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन करते हैं। डीसी दफ्तर पहुंची एक महिला फुलबासन ने बताया कि उसके पास फूटी कौड़ी नहीं है। सरकार उन्हें घर भेजने का प्रबंध करे। महिला बबिता ने बताया सरकार ने बिहार के मजदूरों को तो मुफ्त घर भेज दिया है लेकिन छत्तीसगढ़ के मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा हैं।
विज्ञापन



 यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन, सोनू सूद, करीना, मिल्खा, हरभजन समेत कई शख्सियतों ने गाया ‘मिशन फतेह’
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन हो गए रेलवे स्टेशन पर धक्के खाते हुए, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शिअद के प्रवासी विंग के चेयरमैन महेश वर्मा ने कहा कि  उन्होंने इस बात की जानकारी छत्तीसगढ़ के लेबर कमीशन को दे दी है। लेबर कमीशन ने डीसी अमृतसर के साथ बातचीत की है। जिन भट्ठा मालिकों के पास लेबर काम करती थी, उनके मालिक ने इनकी सुध नहीं ली। संभावना है की देर रात तक इनके जाने का इंतजाम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed