फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Midnight stunt in Chandigarh Girls riding Thar and Scorpio turned market road into racing track

चंडीगढ़ में आधी रात स्टंट: थार और स्कॉर्पियो सवार युवतियों ने मार्केट में सड़क को बनाया रेसिंग ट्रैक, Video

Wed, 03 Sep 2025 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़
संदीप खत्री, संवाद, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 12:01 PM IST
सार

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि अगर कोई इन युवतियों को रोकने की कोशिश करने जाएगा तो छेड़छाड़ जैसे झूठे आरोप लगा सकती हैं।

विज्ञापन
Midnight stunt in Chandigarh Girls riding Thar and Scorpio turned market road into racing track
वीडियो में कैद गाड़ियां - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-8 की एक व्यस्त मार्केट में एक सफेद थार और स्कॉर्पियो सवार युवतियों ने लोगों की जान को जोखिम में डालते हुए खतरनाक स्टंट किए। इन गाड़ियों में सवार युवतियां तेज रफ्तार में गोल-गोल चक्कर लगाती रहीं। इसे देख ऐसा लगा, मानो मार्केट की सड़क किसी रेसिंग ट्रैक में तब्दील हो गई हो।
विज्ञापन


यह घटना रात करीब 12 बजे की है। मार्केट में अच्छी-खासी भीड़ थी। वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि थार और स्कॉर्पियो लगातार एक ही जगह पर तेजी से घूम रही हैं, जिसे देखकर लोगों की सांसें अटक गईं। वीडियो बनाने वाले एक चश्मदीद ने बताया कि इस तरह की लापरवाही से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। थार गाड़ी का नंबर 0555 बताया जा रहा है।
विज्ञापन




वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि अगर कोई इन युवतियों को रोकने की कोशिश करने जाएगा तो छेड़छाड़ जैसे झूठे आरोप लगा सकती हैं। शहर की कई मार्केट खासकर सेक्टर-36, अब गेड़ी रूट बन चुकी हैं, जहां देर रात तक इसी तरह गाड़ियां दौड़ती रहती हैं। लोगों का सवाल है कि क्या पुलिस किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गश्त पर सवाल, निर्देश सिर्फ कागजों पर...

यह घटना तब हुई जब शहर में पुलिस नाके और गश्त को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाके लगाने और सभी एसएचओ को अपने-अपने इलाकों में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पता चलता है कि निर्देश केवल कागजों तक सीमित हैं और सड़कों पर पुलिस की प्रभावी मौजूदगी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed