फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mid-day meal not received in Haryana government schools in the month of April

हरियाणा: 16 लाख बच्चों को अप्रैल में कागजों में ही मिला मिड-डे मील, स्कूलों में राशन पहुंचा न फ्लेवर दूध

Fri, 06 May 2022 12:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 06 May 2022 12:12 AM IST
सार

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के खुलासे के बाद मौलिक शिक्षा निदेशालय में हडकंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार अंशज सिंह ने मिड-डे मील शाखा से रिपोर्ट मांगी है कि अप्रैल महीने में स्कूल खुलने के बाद बच्चों को दोपहर का भोजन क्यों नहीं मिला। 

विज्ञापन
Mid-day meal not received in Haryana government schools in the month of April
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक के लगभग 16 लाख बच्चों को अप्रैल महीने का मिड-डे मील कागजों में ही मिला। स्कूलों में राशन पहुंचा न पौष्टिक फ्लेवर दूध। कागजों में दोपहर का भोजन पकता रहा, लेकिन बच्चे सूखे राशन तक से महरूम रहे। शिक्षा निदेशालय को इसकी कानोंकान खबर नहीं लगी।

विज्ञापन


मौलिक शिक्षा निदेशक अंशज सिंह भी यही समझते रहे कि स्कूलों में मिड-डे मील परोसा जा रहा है, जबकि ऐसा हुआ ही नहीं। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने इसकी पोल खोलकर रख दी है। संघ के खुलासे के बाद मौलिक शिक्षा निदेशालय में हडकंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार अंशज सिंह ने मिड-डे मील शाखा से रिपोर्ट मांगी है कि अप्रैल महीने में स्कूल खुलने के बाद बच्चों को दोपहर का भोजन क्यों नहीं मिला। मुख्यालय स्तर से जिलों को राशन की आपूर्ति क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन


निदेशक के पास तो यही सूचना है कि स्कूल खुलने के बाद मिड-डे मील परोसा जा रहा है। चूंकि, 18 मार्च 2020 के बाद से स्कूल कोरोना के कारण बंद होने पर बच्चों को सूखा राशन ही घर-घर वितरित किया जा रहा था, जबकि कुकिंग लागत सीधे उनके बैंक खाते में डाल दी जाती थी। पिछले साल विभाग ने एक आदेश जारी कर सभी स्कूलों के मिड-डे मील बैंक खातों को बंद करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब विक्रेता के जरिये होगी राशन की खरीद
दो मई 2022 को निदेशक मौलिक शिक्षा अंशज सिंह ने ताजा आदेश जारी किए हैं। इससे शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। अब गेहूं, चावल के अलावा अब अन्य सभी प्रकार का राशन, मसाले, मौसमी सब्जियां, खीर के लिए दूध, गैस सिलिंडर आदि की खरीद किसी विक्रेता के जरिये की जाएगी।

विभाग स्कूल के खातों में कोई राशि देने के बजाय पीएफएमएस यानि पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सस्टिसे ही सीधे विक्रेता के खाते में डालेगा। स्कूल अपनी तरफ से बीईओ को विक्रेता का सत्यापित विवरण देगा, फिर बीईओ से डीईईओ तक सत्यापित होकर अंत में डीईईओ स्तर पर अपडेट किया जाएगा।


मिड-डे मील पकाने को लेकर ये हैं दिक्कतें

  • महंगाई बढ़ने पर वर्तमान कुकिंग लागत में खाना बनाना मुश्किल
  • ग्रामीण स्तर पर प्राइमरी स्कूलों में ऑनलाइन बिल सिरे चढ़ाने में दिक्कत
  • विक्रेता सत्यापित करने के लिए शिक्षकों को कोई तकनीकी ज्ञान नहीं
  • सभी प्रकार के राशन की खरीद एक ही दुकानदार से संभव नहीं
  • राशन खरीद के समय भुगतान एडवांस में करने के लिए बजट नहीं


शिक्षकों के बजाय एजेंसी से काम करवाए विभाग
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान तरुण सुहाग व महासचिव सुनील बास ने कहा कि मिड-डे मील का काम विभाग को शिक्षकों की बजाय किसी दूसरी एजेंसी से करवाना चाहिए। जिस प्रकार ये कार्य गुरुग्राम व कुरुक्षेत्र में इस्कान को दे दिया गया है। जब तक कोई एजेंसी नियुक्त न हो, तब तक किसी भी परेशानी से बचने के लिए स्कूल को सीधा बजट देने की व्यवस्था ही लागू रखी जाए। स्कूलों में मिड-डे मील के लिए राशन व अन्य सामग्री भेजना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed