{"_id":"578699dd4f1c1b3f4113e395","slug":"mid-day-meal-milk-in-mid-day-meal-mid-day-meal-project-panchkula-school-haryana-govt-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिडडे मील में अब ये भी मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिडडे मील में अब ये भी मिलेगा
ब्यूरो, अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 14 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
दूध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों के गिरते परिणाम को बेशक शिक्षा विभाग सुधारने के लिए अब तक कोई ठोस योजना नहीं बना पाया हो। लेकिन अब विभाग ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सेहत सुधारने के लिए पहल की है। सरकारी स्कूलों में आर्थिक तौर पर कमजोर स्टूडेंट्स ही पढ़ते हैं। इनमें से कई के घरों में भोजन तक का खर्च मुश्किल से चलता है। ऐसे में दूध का खर्चा कैसे वहन करेंगे।
इसलिए शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिड-डे मील के साथ एक गिलास दूध देने की तैयारियां कर रहा है। शिक्षा सदन से 6 जुलाई को हरियाणा के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) ने पत्र जारी कर स्कूलों में हर बच्चे को 200 मिली लीटर दूध देने को कहा है। इसके लिए स्कूलों से गिलासों की संख्या और दूध के लिए पतीले की डिमांड स्कूल अनुसार मांगी है। शिक्षा विभाग के इस पत्र के बाद सोमवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जिले के करीब 80 मिडल स्कूलों और 276 प्राइमरी स्कूलों को ई-मेल के जरिये पत्र जारी कर दिया है।
ये होंगे फायदे
दूध प्रोटीन और विटामिन का प्राकृतिक स्रोत है। इसलिए बच्चों को रोजाना की डाइट में मिड डे मील के साथ दूध दिया जाएगा। दूध से बच्चों की मांसपेशियां मजबूत होंगी। दांतों और हड्डियों को कैल्शियम की जरूरत होती है। रोज दूध पीने से बच्चों के दांत और हड्डियां मजबूत बनेगी। दूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है। इस आधार पर भी दूध रोज पीना चाहिए। साथ ही दिन में एक गिलास दूध पीने से शरीर ऊर्जावान रहता है। इससे बच्चे पूरी ऊर्जा के साथ पढ़ाई पर ध्यान लगा सकेंगे। दूध पीने हमारा शरीर हाइड्रेटेड होता है और इससे शरीर को पोषण मिलता है।