{"_id":"5fb829618ebc3e9b8d708a88","slug":"methods-of-stress-management-told-to-students-chandigarh-news-pkl394658994","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को बताए तनाव प्रबंधन के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को बताए तनाव प्रबंधन के तरीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के डॉ. बीआर आंबेडकर सेंटर की ओर से पर्सनल इफेक्टिवनेस और तनाव प्रबंधन पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम शुरू किया गया। पीयू में ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन की स्कीम और एआईसीटीई ट्रेनिंग एंड लर्निंग अकादमी के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह 24 नवंबर तक चलेगा।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डीन इंटरनेशनल स्टूडेंट प्रो. अंजू सूरी ने विद्यार्थियों को तनाव से मुक्ति पाने के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि तनाव रहित जीवन जीकर कैसे हम दूसरों की जिंदगी को भी खुशहाल बना सकते हैं। वहीं इस दौरान आर्ट और लिविंग की सीनियर फैकल्टी और मुंबई आईआईटी एलुमनी रमनीक बंसल ने बताया कि भावी शिक्षा प्रदान करने और छात्रों के साथ संचार का एक मजबूत चैनल विकसित करने के लिए संकाय सदस्य का मानसिक रूप से सकारात्मक होना बहुत जरूरी है। उन्होंने प्रतिभागियों को पाठ्यक्रम के बारे में और तनाव से निपटने में यह कैसे सहायक होगा, इसकी विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्रोग्राम कोर्डिनेटर प्रो. डॉ. देविंदर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में देशभर के विश्वविद्यालय और कॉलेजों से शिक्षक और विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।