फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meteorological Department's advice, heat will last for the next few days, take care

मौसम विभाग की सलाह, अगले कुछ दिन चलेगी लू, बरतें सावधानी

Tue, 07 Jun 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Meteorological Department's advice, heat will last for the next few days, take care
चंडीगढ़। शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवाओं ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। पूरे दिन लू चलती रही। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क बना रहेगा, लू चलेगी और गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन

आगामी सप्ताह में हवा के चलने और औसत तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। चंडीगढ़ के साथ पंचकूला और मोहाली में भी सोमवार को आसमान से आग बरसी। मोहाली में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस और पंचकूला में 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अगले पांच दिनों तक तापमान में स्थिरता बनी रहेगी। लू भी चल सकती है। इस दौरान घर से निकलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शहर में मानसून 29 जून तक दस्तक दे सकता है। तब तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि मानसून इस बार सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed